Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में VIDEO बना युवक ने सुसाइड किया:मरने से पहले बोला- 6 माह से परेशान कर रहा जोगा, गलत काम के लिए कहता

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के शाहकोट में 19 साल के युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। उसने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहा- वह 6 महीने से गलत काम के लिए उकसा रहा था, ऐसा नहीं करने पर वह प्रताड़ित करता था।युवक की तबियत बिगड़ने पर पहले उसे घरेलू उपचार दिया गया, जब उसकी मां को पता चला कि बेटे ने जहर खा लिया, तो उसने शोर मचाया, जिससे परिवार के अन्य लोग पहुंचे, इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल अब मामले की जांच की जा रही है।

शाहकोट के थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह।

शाहकोट के थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह।

सल्फॉस निगलने से बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, मामला टंडोवाल रोड के वार्ड नंबर-5 के मोहल्ला धूलकोट का है। हरविंदर सिंह उर्फ लड्डू ने सोमवार सुबह करीब 4 बजे घर पर सल्फास निगल ली, जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। बेटे की हालत बिगड़ती देख उसकी मां कमल ने पहले तो घरेलू उपचार किया। लेकिन जब उन्हें पता चला कि लड्डू ने जहरीला पदार्थ (सल्फास) निगला है, तो उन्होंने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया।

परिजन तुरंत उसे सिविल हॉस्पिटल शाहकोट लेकर गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया। जालंधर में इलाज के दौरान सुबह करीब 9 बजे हरविंदर की मौत हो गई।

मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाया

मरने से पहले हरविंदर सिंह उर्फ लड्डू ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने शाहकोट के गांव सलैचां के एक युवक जोगा उर्फ ताई जगीरो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा- जोगा उसे पिछले 6 महीने से मानसिक रूप से परेशान कर रहा था और उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकियां दे रहा था।

वीडियो में हरविंदर ने यह भी कहा कि आरोपी उसे गलत काम करने के लिए उकसाता था और बात न मानने पर प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मॉडल थाना शाहकोट की पुलिस जांच अधिकारी एएसआई परजिंदर कौर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर के मर्च्युरी में रखवा दिया है।

शाहकोट के थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सतनाम के बयानों के आधार पर आरोपी जोगा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि दोनों युवक नकल आदि से जुड़ा कोई काम साथ में करते थे, और इसी दौरान कोई अंदरूनी विवाद हुआ था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!