Monday , August 17 2026
Breaking News

जालंधर में शादी के 6 महीने बाद महिला का सुसाइड:फंखे से लटकर दी जान, पति होटल में वेटर; नेपाल का रहने वाला परिवार

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के सुदामा विहार इलाके में शादी के महज 6 महीने बाद ही एक नवविवाहिता रंजना ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका और उसका पति मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे और कुछ समय पहले ही जालंधर आकर किराए के मकान में रह रहे थे। पति होटल में वेटर का काम करता है। घटना के वक्त पति काम पर गया हुआ था और जब वह घर लौटा तो पत्नी का शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जालंधर के सिविल अस्पताल भिजवाया।

दोनों की हुई थी लव मैरिज

मृतका की सास की सहेली ने सिविल अस्पताल में बताया कि दोनों की लव मैरिज हुई थी। शुरुआत में दोनों बेहद राजी-खुशी और प्यार से रह रहे थे। उनके बीच कभी कोई बड़ा झगड़ा या अनबन देखने को नहीं मिली थी, इसलिए इस अचानक उठाए गए कदम से हर कोई सदमे में है।

घटना के समय घर पर कोई नहीं था

घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतका का पति राजन एक होटल में वेटर का काम करता है और वह ड्यूटी पर गया हुआ था। वहीं, सास अपनी बेटी के घर गई हुई थी। जब पति काम खत्म करके घर वापस लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया। बदहवास हालत में उसने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी।

पुलिस को मौके से नहीं सुसाइड नोट नहीं मिला बरामद

पुलिस को इस मामले में मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, जांच में यह बात सामने आई है कि आत्महत्या करने से ठीक पहले लड़की ने किसी से फोन पर लंबी बात की थी और कुछ चैट भी की थी। फोन काटने के तुरंत बाद ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस अब उस आखिरी फोन कॉल और चैट रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा

इस घटना के बाद सिविल अस्पताल के ड्यूटी अफसर और पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है। पति और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ जारी है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!