Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में रंजिशन घर पर हमला-तोड़फोड़:तेजधार हथियारों से लैस होकर पहुंचे 12 युवक; खिड़की-शीशे और एलसीडी तोड़े

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक घर पर दर्जनों हमलावरों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, जिसमें खिड़की-दरवाजों के शीशे और एलसीडी (LCD) तक तोड़ दिए गए। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर (PCR) पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

पुरानी रंजिश बनी हमले का कारण

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष और हमलावर पहले कभी एक साथ ही रहा करते थे। लेकिन किसी पुरानी बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। पीड़ित ने बताया कि सुबह उसके तीन दोस्तों को किसी काम के लिए बुलाया गया था। इसके बाद लगातार कई फोन कॉल्स आए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि अचानक 12 से अधिक युवक तेजधार हथियारों से लैस होकर आए और उनके घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर के बाहर और अंदर जमकर गुंडागर्दी की। घर के भीतर रखे कीमती सामान, कांच और एलसीडी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया, जिसके निशान पूरे घर में बिखरे पड़े हैं। विशाल को कल भी मिली थी धमकी पीडित विशाल ने बताया है कि पुरानी रंजिश के चलते अरुण, उसके भाइयों ( रोबिन, विशाल, अमीर) और 10-12 अज्ञात नकाबपोश युवकों ने उनके घर पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित विशान के अनुसार, कल भी आरोपियों ने गली में लगे कैमरों के सामने उन्हें धमकियां दी थीं, जिसकी वीडियो फुटेज भी मौजूद है। विशाल ने कहा की अचानक आरोपी तेजधार हथियारों (दातर) और बोतलों के साथ उनके घर में जबरन घुस आए। उस वक्त विशाल बाथरूम में थे और उनकी पत्नी रसोई में थीं, जिसके कारण उनकी जान बच गई। हमलावर वारदात के बाद मौके पर ही अपने हथियार छोड़ गए। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने उनके दोस्तों को भी फोन पर धमकी दी है कि वे विशाल का साथ छोड़ दें, नहीं तो उन्हें भी मार दिया जाएगा।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के तुरंत बाद लोगों और पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने स्थिति का जायजा लिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा रहे हैं।

पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!