Tuesday , March 3 2026
Breaking News

जालंधर में मोबाइल शॉप में घुसी बुलेरो, महिला और दो बच्चे बाल-बाल बचे; चालक फरार

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के सुंदर नगर में सोमवार देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी एक दुकान में जा घुसी। हादसे के वक्त दुकान के अंदर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन दुकान का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना नूरपुर कॉलोनी के पास सुंदर नगर स्थित शिवम मोबाइल वर्ल्ड नामक दुकान में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में घुस गई। दुकान के अंदर बैठी महिला को हल्की चोटें आईं और उनका सामान टूट गया।

दुकान में घुसी गाड़ी। इस हादसे में दुकानदार का शीशे का लगा सारा सामान टूट गया।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद थाना आठ के जांच अधिकारी निर्मल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर दवा ले रहा था, क्लीनर ने चला दी गाड़ी हरगोविंद नगर निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि वह पिछले 3-4 दिनों से बीमार थे। उन्होंने दवाई लेने के लिए गाड़ी रोकी थी। इस दौरान पीछे से एक और कार आ गई। उसे पास देने के चलते क्लीनर सीट पर बैठा उनका साथी गाड़ी को हटाने लगा। ब्रेक की जगह रेस पर पैर रखे जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और दुकान में घुस गई। एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि उन्हें पीसीआर टीम से सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही भागे हुए ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है। अभी परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

खामेनेई की मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

न्यूज डेस्क, (PNL) : मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!