Wednesday , November 11 2026
Breaking News

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन ने बड़े खुलासे किए हैं। इंजीनियर ओमवीर की बहन अमनप्रीत कौर का दावा है कि गर्लफ्रेंड उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। करीब 5 महीने पहले दुबई से लौटे ओमवीर को उसने पहले भी एक निहंग सिंह के जरिए गनपॉइंट पर उठवाकर धमकाया था।बहन ने बताया कि उसका भाई 5 साल से गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की की मां को भी इस बात का पता था और उनके परिवार को भी।

गर्लफ्रेंड का अक्सर उनके घर आना-जाना था। दुबई जाने से पहले उसका भाई लास्ट टाइम उससे मिलने के लिए गया था।वहां उसे साजिश के तहत मार दिया गया। इसका एक वीडियो भी उसके पास है। जब भाई अपनी गर्लफ्रेंड के घर के फर्श पर पड़ा था तो सांसें चल रही थीं और पीछे से कहा जा रहा था कि इसे मार दो। भाई की पल्सर बाइक भी गर्लफ्रेंड के घर ही मिली है। बहन ने कहा कि गर्लफ्रेंड पहले भी एक निहंग से हमला करवा चुकी थी।मंगलवार को मकसूदां इलाके के एक घर से युवक की डेडबॉडी मिली थी। लड़की के परिवार ने कहा था कि युवक ने घर में घुसकर चाकू से हमला किया है। इसके बाद जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।

जानिए बहन ने भाई की मौत पर क्या खुलासे किए…

  • 4 साल से रिलेशन में, दोनों परिवारों को थी जानकारीः बहन अमनप्रीत के मुताबिक, ओमवीर वर्ष 2021 से आनंद नगर निवासी मनप्रीत के साथ रिलेशनशिप में था। दोनों परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी थी और मनप्रीत का उनके घर आना-जाना भी था। बहन का आरोप है कि बाद में मनप्रीत, उसकी बहन रजनी और कुछ अन्य लोग ओमवीर को ब्लैकमेल करने लगे। उसे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।

  • 2 साल पहले दुबई गया, 5 महीने पहले लौटाः बहन के अनुसार, ओमवीर करीब 2 साल पहले दुबई चला गया था और 5 महीने पहले ही वापस लौटा था। उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी, लेकिन नौकरी नहीं मिलने के कारण वह निजी तौर पर आर्मी एरिया में काम करने लगा था। पिता के मुताबिक, वहां उसे करीब 30 हजार रुपए महीने मिलते थे। अब उसे दोबारा दुबई जाना था।

  • 2 अक्टूबर को भी हमले का आरोपः इसी महीने 2 अक्टूबर को भी ओमवीर पर हमला किया गया था, जिसमें उसके सिर पर चोटें आई थीं। बहन के मुताबिक, ओमवीर पुलिस केस में नहीं पड़ना चाहता था, क्योंकि वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। इसी वजह से उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

  • निहंग सिंह से गनपॉइंट पर धमकाने का दावाः अमनप्रीत ने आरोप लगाया कि करीब 5 महीने पहले दुबई से लौटने पर मनप्रीत ने एक निहंग सिंह की मदद से ओमवीर को उठवाया था। उसे गनपॉइंट पर लेकर धमकाया गया। बहन के मुताबिक, ओमवीर ने दुबई में रहते हुए मनप्रीत को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड दिया था। आरोप है कि इसके बाद मनप्रीत उसके अकाउंट से उसकी पुरानी गर्लफ्रेंड को वीडियो भेजने लगी।

  • 20 अक्टूबर को गर्लफ्रेंड के घर गया था ओमवीरः बहन के मुताबिक, घटना वाले दिन मनप्रीत ने ओमवीर को अपने घर बुलाया था। अमनप्रीत का आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसे साजिश के तहत मारा गया। उसने दावा किया कि परिवार के पास घटना से जुड़े वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं, जिनमें ओमवीर को प्रताड़ित किए जाने और कुछ लोगों के नामों का जिक्र है।

  • वीडियो में सांसें चलने और आवाज आने का दावाः अमनप्रीत का कहना है कि एक वीडियो में ओमवीर घर के फर्श पर पड़ा दिखाई देता है और उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। बहन के दावे के मुताबिक, वीडियो में पीछे से आवाज आती है- ‘इसे मार दो।’ उसने आरोप लगाया कि ओमवीर की मौत के पीछे मनप्रीत, उसकी बहन, बहन का प्रेमी और कुछ अन्य लोग शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता न ही अभी पुलिस ने पुष्टि की है।

थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग

अमनप्रीत ने पुलिस थाना डिवीजन नंबर-1 में शिकायत देकर अपने भाई की मौत की जांच की मांग की है। उसके मुताबिक, उसने पुलिस को वीडियो, ऑडियो और चैट समेत सबूत सौंपे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से FIR, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आरोपों पर अब तक की कार्रवाई का आधिकारिक पक्ष इस जानकारी में उपलब्ध नहीं है।

बहन का आरोप-लड़की का कहीं और रिश्ता तय हुआ, तो मरवाया

अमनप्रीत का दावा है कि भाई की गर्लफ्रेंड का परिवार ने कहीं और रिश्ता कर दिया था। लड़की कि जल्दी विदेश जाने की इच्छा थी और जहां पर रिश्ता हुआ था उन्होंने उसे विदेश लेकर जाने की बात कही थी। इसलिए वो प्रेमी से शादी करने से मना कर रही थी। रिलेशनशिप टूट जाए इसके लिए ब्लैकमेल कर रही थी।

बेटे की मौत की खबर सुन मां को हार्ट अटैक आया

ओमवीर की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों के मुताबिक, बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी मां को माइनर हार्ट अटैक आया था। बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिवार के लिए ओमवीर इकलौता बेटा था।

लड़की के परिवार ने आत्महत्या का दावा किया

मामले में लड़की के परिवार का कहना है कि ओमवीर उनके घर में घुसा था और उसने चाकू से हमला किया था। वो घर से ही जहरीला पदार्थ निगलकर आया था, जिससे वो मर गया। दूसरी ओर, ओमवीर की बहन इसे हत्या की साजिश बता रही है। उसने कहा कि भाई घर से खाना खाकर निकला था और कुछ नहीं खाया था।

ACP बोले-दोनों पक्षों के बयान दर्ज, दोषी पर जल्द एक्शन

ACP करनैल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। मृतक की बहन ने भी पुलिस को कई सबूत सौंपे हैं। सभी की जांच की जाएगी। दो भी पक्ष इस मामले में आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!