Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में महिला से बालियां छीनीं: बच्ची से बात कर रहे थे बदमाश, मां आते ही वारदात

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के करतारपुर स्थित आर्य नगर में बाइक सवार दो लुटेरों ने एक महिला के कान से बालियां छीन लीं। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपनी बेटी के पास गई थी, जिससे लुटेरे बातें कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बालियां छीनने के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर भागने में सफल रहे। यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

सीसीटीवी में कैद बाइक सवार लुटेरे

करतारपुर के आर्य नगर निवासी सुरेंद्र कौर पत्नी बृज लाल ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गली में खेल रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक बच्ची के पास रुके और उससे बातें करने लगे। जब सुरेंद्र कौर अपनी बेटी के पास पहुंचीं, तो बाइक सवार युवकों ने उनके कान से बालियां झपट लीं। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाना करतारपुर पुलिस को शिकायत दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि उनकी टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!