Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में बड़ी वारदात, घर में घुसकर मां-बेटी का गोलियां मारकर कत्ल, अमेरिका से रची गई साजिश, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। देहात के थाना पतारा के अंतर्गत आने वाले गांव भुजवाल के नजदीक अमर नगर में आज सुबह मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने घर में बैठी मां और उसकी बेटी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर और एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों मौके पर पहुंचे।

मृतका के पति जगतार सिंह ने बताया कि वह आज सुबह अपने करीबी रिश्तेदार के घर गए थे और इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उनकी पत्नी के शव को आग लगाकर जला भी दिया। उन्होंने बताया कि यह हमला अमेरिका में रहने वाले उनके दामाद ने कराया है। पुलिस ने गढ़शंकर के रहने वाले जसप्रीत जस्सा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जस्सा अमेरिका में रहता है और उसकी पत्नी के साथ बनती नहीं है। इसी के चलते उसने पत्नी और सास का कत्ल करवा दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!