Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में पुलिसकर्मी ने सरेआम ली रिश्वत, VIDEO:ट्रक चालक से ₹100 लेने का आरोप; मानवाधिकार कार्यकर्ता ने शेयर किया वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की पूर्व महिला अध्यक्ष और मानवाधिकार कार्यकर्ता आरती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को ट्रक चालक से कथित तौर पर पैसे लेते हुए देखा जा रहा है।

आरती का दावा है कि शहर में ‘नो एंट्री’ के बावजूद ट्रैफिक अधिकारी ने ट्रक चालक से ₹100 की रिश्वत ली और उसे शहर के भीतर प्रवेश करने की अनुमति दे दी। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

चोरी-छिपे गाड़ी में बैठकर वसूली का आरोप

सामने आए वीडियो और बातचीत के अनुसार, यह पूरी घटना जालंधर की मुख्य सब्जी मंडी के पास की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस का अधिकारी सड़क पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के बजाय अपनी गाड़ी में साइड में बैठा हुआ था। आरोप है कि नो एंट्री जोन होने के बावजूद ट्रकों को धड़ल्ले से अंदर आने दिया जा रहा था और इसके एवज में अवैध वसूली का खेल चल रहा था।

जब आरती और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो एक ट्रक चालक पुलिसकर्मी की गाड़ी के पास आकर चुपके से पैसे दे रहा था। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ने का दावा किया। जब ट्रक चालक से पूछा गया कि उसने कितने पैसे दिए, तो उसने साफ तौर पर स्वीकार किया कि उसने ₹100 दिए हैं।

मौके पर तीखी बहस, पुलिसकर्मी की सफाई

वीडियो में आरती और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। आरती ने जब पुलिसकर्मी से पूछा की यह गाड़ी में बैठकर ड्यूटी हो रही है आपकी? आपने इनसे किस चीज के पैसे लिए?”, तो पुलिसकर्मी पहले सकपका गया और खुद को बचाने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मी का कहना था कि उसने गाड़ी को रोका था, लेकिन मौके पर कोई बैरिकेड नहीं लगा होने के कारण उसकी दलीलें कमजोर पड़ती दिखीं।

मानवाधिकार संगठन से जुड़ी है महिला

आरती ने पुलिसकर्मी को लताड़ते हुए कहा कि वे मानवाधिकार संगठन से जुड़ी हैं और पिछले कई दिनों से उन्हें इस इलाके में अवैध वसूली और इसके कारण लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां कोई नाका या बैरिकेड नहीं लगाया गया है ताकि दूर से कोई देख न सके और चुपके से ट्रकों से पैसे लेकर उन्हें शहर में एंट्री दे दी जाए। फिलहाल पुलिस ने अभी तक इस बारे में अपना कोई पक्ष नहीं रखा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!