जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी
Punjab News Live -PNL
October 22, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब
जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय पुरानी रंजिश के चलते संचिन नामक युवक, जिसके पिता का नाम मोंटी बवेजा है, अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। और उन्होंने गाड़ी पर हमला कर दिया। जिससे गाड़ी के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए। पीड़ित युवक ने बताया की 15-20 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उस पर ईंटों और हथियारों से हमला किया, जिसके बाद उसने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मोबाइल मार्केट में फोन लेने गया था। इसी दौरान संचिन नामक युवक, जिसके पिता का नाम मोंटी बवेजा है, अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों के पास हथियार और ईंटें थीं, जिनसे उन्होंने गाड़ी पर हमला बोल दिया और गाड़ी के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी उससे पुरानी रंजिश रखते हैं। लगभग 15-20 दिन पहले भी मॉल टाउन इलाके में उसकी गाड़ी पर इसी तरह हमला किया गया था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज और शिकायत पुलिस को सौंपी गई थी। इस बार भी आरोपियों ने जानलेवा हमला किया, जिससे बचने के लिए उसने किसी तरह गाड़ी भगाई और तंग गलियों में छुपकर अपनी जान बचाई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीसीआर पर सूचना मिलने के बाद ASI जगरात सिंह ने बताया की कॉल पर सूचना मिली थी। जिसके बाद मौैके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। उन्होंने कहा की पीड़ित युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।