Wednesday , July 29 2026
Breaking News

जालंधर में नूरमहल पुलिस की छापेमारी:नशीली गोलियों समेत युवक को अरेस्ट किया, सप्लाई करने के खड़ा था

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल पुलिस ने नशे के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए अश्विनी कुमार नाम के एक व्यक्ति को 24 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को उस समय दबोचा गया जब वह नशीली सामग्री की सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना नूरमहल के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीली गोलियों की खेप लेकर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।पुलिस टीम ने आरोपी को नूरमहल के औजला मार्केट स्थित ईंट वाला राह, चीमा कलां के पास से काबू किया। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से 24 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इन गोलियों का रंग हल्का नारंगी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

थाना नूरमहल की फाइल फोटो।

पकड़े गए आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीली गोलियां कहां से लेकर आया था और आगे किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!