Monday , August 17 2026
Breaking News

जालंधर में डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर:टांग में गोली लगी तो जमीन पर गिरा, खून देख दर्द से तड़पने लगा गुल्लू

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गोलियां मारकर डबल मर्डर करने के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेरा डाला तो बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की टीमों ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से चल रही गोलियों के बीच बदमाश की टांग में गोली लग गई। आरोपी पैर से निकलता खून देखते हुए जमीन पर गिरकर दर्द से तड़पने लगा।

यह देखकर पुलिस की टीमों ने तुरंत उसे दबोच लिया। अब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया बदमाश गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल से जुड़ा हुआ है। कत्ल में उसका साथ देने वाले दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।

मुठभेड़ के बाद मौके पर बिखरे गोलियों के खोल।

मुठभेड़ के बाद मौके पर बिखरे गोलियों के खोल।

नाका तोड़ा, फिर घिरा, जानिए कैसे हुआ एनकाउंटर

  • सीक्रेट इनपुट मिली कि गुल्लू शहर में घूम रहा: पुलिस कमिश्नर संतिदर सिंह, डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों और एडीसीपी-2 राकेश यादव ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश गुल्लू पुलिस को डबल मर्डर केस में वाॅन्टेड था। उसकी तलाश की जा रही थी। तभी बुधवार सुबह 10:15 बजे के करीब पुलिस को सीक्रेट इनपुट मिली कि गुल्लू शहर में घूम रहा है।

  • गुल्लू नाका तोड़कर भागने लगा: इसके बाद पुलिस ने शहर में नाखां वाले बाग पर नाकाबंदी कर दी और वहां स्पेशल टीमें तैनात कर दीं। इस दौरान बाइक पर सवार होकर गुल्लू वहां आया, जिसे पुलिस कर्मियों ने रूकने का इशारा दिया। हालांकि गुल्लू नाका तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पकड़ने की काेशिश की तो उसने फायरिंग कर दी।

  • जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी 4 राउंड फायर: इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। आरोपी ने पुलिस पर 3 से 4 राउंड फायर किए। वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी 4 राउंड फायर किए गए। इस मुठभेड़ में गोली लगने से गुल्लू घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भेजा जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है आरोपी गुल्लू गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल से जुड़ा हुआ है।

एनकाउंटर के दौरान मौके पर फोर्स मौजूद रही। बाद में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह भी वहां पहुंचे।

एनकाउंटर के दौरान मौके पर फोर्स मौजूद रही। बाद में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह भी वहां पहुंचे।

2 युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या की थी

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि जालंधर के वेस्ट इलाके में स्थित तिलक नगर में एक महीने पहले सिमरनजीत सिंह (24) और सौरभ (23) का कुछ युवकों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। इस दौरान दोनों को गोलियां मारी गई थी। पुलिस के मुताबिक वारदात के दिन गुल्लू ने अपने साथी के साथ रेकी कर पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।

जिस वक्त कत्ल हुआ, सिमरनजीत व सौरभ अस्पताल जा रहे थे। इन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। सिमरनजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सौरभ ने अस्पताल में दम तोड़ा था। इस दौरान गुल्लू नाम का एक बदमाश भी घायल हुआ था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!