Wednesday , July 22 2026
Breaking News

जालंधर में करियाना दुकानदार की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, इस वजह से किया गया कत्ल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : बस्ती गुजां के मेन बाजार में सोमवार को करियाना दुकानदार की हत्या करने वाले आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह (29) निवासी बस्ती गुजां के रूप में हुई है। डीसीपी इनवेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि लवप्रीत सिंह नशे का आदी था। उसे पता था कि सुबह छह बजे बिल्ला करियाना स्टोर के मालिक परमजीत अरोड़ा उर्फ बिल्ला दुकान खोल लेते हैं। उसे नशे की तलब थी, जिसके लिए उसे पैसे चाहिए थे। वह सुबह-सुबह चाकू लेकर दुकान पर पहुंचा और वहां से 8 हजार रुपए लूटने की कोशिश की। जब दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके पेट में चाकू मारकर कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पठानकोट में ओवरस्पीड बस ने 4 को कुचला:2 की मौत, गुस्साए लोगों ने बस फूंकी; जालंधर से जम्मू जा रही थी

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने …

चंडीगढ़ में BJP कार्यालय घेरने निकले किसान, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

चंडीगढ़ , (PNL) : अमेरिका-भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के …

लुधियाना में किसानों ने 3 टोल प्लाजा किए फ्री:इंटरनेट बंद, लोगों के नंबर लिए जा रहे; भारत-अमेरिका FTA का जता रहे विरोध

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और मांगों को लेकर प्रदर्शन …

जालंधर में बारिश से तापमान में गिरावट:मौसम विभाग का अर्लट, भारी बारिश की चेतावनी , मौसम हुआ सुहावना

जालंधर , (PNL) : जालंधर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में देर रात से हो रही …

जालंधर में डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर:टांग में गोली लगी तो जमीन पर गिरा, खून देख दर्द से तड़पने लगा गुल्लू

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गोलियां मारकर डबल मर्डर करने के आरोपी के साथ पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!