Friday , August 21 2026
Breaking News

जालंधर में एक मनी ट्रांसफर की दुकान पर दिनदहाड़े लूट, पिस्तौल दिखाकर आरोपी 600 यूरो लेकर भागा, वारदात CCTV में कैद

जालंधर , (PNL) : जालंधर के मकसूदां इलाके में एक मनी ट्रांसफर की दुकान पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां दो हथियारबंद लुटेरों ने एक ट्रैवल एजेंट को अपनी बातों में फंसाकर और फिर पिस्तौल दिखाकर 600 यूरो लूट लिए।जालंधर के मकसूदां क्षेत्र में स्थित ‘कमल टूर एंड ट्रेवल्स’ की दुकान पर लूट की घटना हुई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर दो युवक उनकी दुकान पर आए। उनमें से एक युवक अंदर आया और कहने लगा कि उसकी बहन विदेश जा रही है, जिसके लिए उसे 600 यूरो की जरूरत है।

लुटेरे ने बेहद शातिराना तरीके से दुकानदार को अपनी बातों में उलझाया। उसने कहा कि वह पैसे स्कैनर (QR Code) के जरिए ट्रांसफर कर देगा। इस बीच उसने पानी पीने का बहाना बनाया ताकि दुकानदार का ध्यान भटका सके। दुकानदार ने उसकी बातों पर भरोसा करके 600 यूरो टेबल पर रख दिए।जैसे ही दुकानदार ने अपनी ट्रांजैक्शन चेक की, तो पता चला कि पैसे ट्रांसफर नहीं हुए थे। जब दुकानदार ने टोकना शुरू किया, तो युवक ने तुरंत अपनी पिस्तौल निकाल ली। दुकानदार, जो खुद फौज से रिटायर हैं, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे को समझाने की कोशिश की, लेकिन लुटेरा पैसे उठाकर बाहर खड़ी बाइक की ओर भाग निकला।दुकानदार ने शोर मचाया और लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वे रफूचक्कर होने में कामयाब रहे। घटना की पूरी फुटेज दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी बिना नकाब के थे और पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। पुलिस को इस मामले की शिकायत दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!