Monday , March 30 2026
Breaking News

जालंधर : बीजेपी नेता रॉबिन सांपला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा एस.सी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भाजपा के युवा दलित नेता रॉबिन सांपला को भाजपा अनुसूचित जाति ( एस.सी.) मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करके बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रॉबिन सापला को 5-6 साल बाद यह जिम्मेदारी मिली है। पार्टी में कोई पद न होने के बावजूद रॉबिन संपला ने पार्टी के लिए पंजाब और गुजरात में प्रचार किया। रॉबिन सांपला ने श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी का गठन करके दलित समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

रॉबिन सांपला ने श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी के माध्यम से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम का मुद्दा पंजाब सरकार के समक्ष उठाया कर प्रदर्शन भी किए। उन्होंने चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने की भी लहर चलाई। गत वर्ष 15 अगस्त के मौके पर रॉबिन सांपला ने जालंधर से शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां (नवांशहर) तक 300 गाड़ियों का काफिला लेकर गए।

इसके अलावा उन्होंने गुजरात में विधानसभा चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। जालंधर के लतीफपुरा के उजड़े गए लोगों का मुद्दा एससी कमिशन के पास लेकर गए और उसका हल करवाया। रॉबिन सांपला की इस नियुक्ति से विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट में समीकरण भी बदल सकते हैं।

इससे पहले रॉबिन सापला के पास भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, गौ सेवा प्रकोष्ठ पंजाब के उपाध्यक्ष औऱ भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के भी सदस्य रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!