Wednesday , November 11 2026
Breaking News

जालंधर नगर कौंसिल व पंचायत चुनाव आज:99 वार्डों के लिए मतदान, 1200 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात; 341 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर जिले की 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के 99 वार्डों के चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने 133 पोलिंग पार्टियां तैनात की हैं, जिनमें करीब 800 कर्मचारी शामिल हैं। चुनाव में कुल 1,08,067 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 341 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 1200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वोटों की गिनती 29 मई 2026 को होगी। सोमवार को जिला प्रशासन ने सभी डिस्पैच सेंटरों से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री सहित संबंधित पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने पोलिंग स्टाफ का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और मुस्तैदी से निभाने के लिए प्रेरित किया।

341 उम्मीदवार मैदान में

चुनाव में कुल 341 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल मतदाताओं में 54,943 पुरुष, 53,116 महिलाएं और 8 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए करीब 800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें 20 प्रतिशत स्टाफ रिजर्व रखा गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीआरओ, एक एपीआरओ और तीन पीओ तैनात किए गए हैं।

नकोदर में सबसे अधिक मतदाता

नगर कौंसिल नकोदर में सबसे अधिक 27,964 मतदाता हैं। इसके अलावा करतारपुर में 19,736, फिल्लौर में 19,179, आदमपुर में 12,610 और नूरमहल में 11,105 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, नगर पंचायत लोहियां में 7,958 और महितपुर में 9,515 मतदाता वोट डालेंगे।

उम्मीदवारों की संख्या के लिहाज से नगर कौंसिल फिल्लौर में सबसे कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, जहां 15 वार्डों के लिए 57 उम्मीदवार मैदान में हैं। नकोदर के 17 वार्डों में 55, करतारपुर के 15 वार्डों में 50, आदमपुर में 44 और नूरमहल में 41 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, नगर पंचायत महितपुर और लोहियां खास के 13-13 वार्डों के लिए 47-47 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बिना डर और लालच के मतदान की अपील

जिला चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं से बिना किसी डर, भय या लालच के मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के पास वोटर फोटो पहचान पत्र नहीं है, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, वे राज्य चुनाव आयोग द्वारा मान्य 15 वैकल्पिक दस्तावेजों- जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड या राशन कार्ड के जरिए भी मतदान कर सकते हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एसएसपी जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विरक ने बताया कि चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में करीब 1200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पोलिंग बूथों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!