Friday , March 6 2026
Breaking News

जालंधर : दो साल पहले शीतल अंगुराल को भाजपा से तो मोहिंदर भगत को आप से थी नफरत, अब दोनों के बदल गए सुर, पढ़ें क्यों

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : वेस्ट के उप-चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। आप ने मोहिंदर भगत तो बीजेपी ने शीतल अंगुराल को मैदान में उतारा है। ये दोनों नेता समय के फेर के साथ बदले हैं। दो साल पहले यानि 2022 के विधानसभा चुनाव में शीतल अंगुराल ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। मोहिंदर भगत तब भाजपा में ही थे।

उस समय शीतल को भाजपा से नफरत थी जबकि मोहिंदर भगत को उस समय आम आदमी पार्टी से नफरत थी। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा। उस समय शीतल 39213 वोट हासिल करके जीत गए थे जबकि मोहिंदर भगत 33486 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे थे।

2023 में मोहिंदर भाजपा छोड़कर आप में शामिल हो गए थे जबकि 2024 में शीतल आप को छोड़कर बीजेपी में चले गए थे, लेकिन मोहिंदर आप में ही रहे। कुल मिलाकर समय के फेर के साथ दोनों अपना मतलब देखकर पार्टी छोड़ चुके हैं। अब शीतल को भाजपा तो आप ने मोहिंदर को टिकट दी है। कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। अब देखना ये होगा कि वेस्ट के उप-चुनाव में कौन बाजी मारता है।

किसी समय भगत परिवार के करीबी थे शीतल

2007 से लेकर 2017 तक भगत चूनी लाल वेस्ट हलके से विधायक थे। इस दौरान वह कैबिनेट मंत्री भी रहे। शीतल अंगुराल तब भाजपा में थे। उस समय शीतल भगत परिवार के बेहद करीबी थे। मोहिंदर भगत के साथ भी शीतल के अच्छे रिश्ते थे। अब राजनीतिक तौर पर शीतल और मोहिंदर अलग-अलग हो चुके हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने टाटा संस और सन फार्मा के चेयरपर्सन समेत कई उद्योगपतियों के साथ राज्य में निवेश के अवसरों पर किया विचार-विमर्श

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!