Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर देहात पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए की हैरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, हथियार भी पकड़े

जालंधर, (PNL) : देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो तस्करों को 300 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी इंटरनेशनल मार्किट में कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव अलगो खुर्द के रहने वाले श्मशेर सिंह उर्फ शेरा और अगलो कलां के गुरविंदर सिंह के रूप में हुई। एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली ने सूचना के आधार पर किशनगढ़ से काला बकरा रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां दो युवक खड़े देखे, जिनके पास एक लिफाफा था। पुलिस को देखकर ये दोनों भाग गए। पुलिस पार्टी ने पीछा करके इन्हें काबू कर लिया। उनके पास से बरामद हुई हैरोइन उन्होंने तरनतारन के अर्जुन से ली थी, जिसकी सप्लाई जालंधर में देनी थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!