Thursday , September 10 2026
Breaking News

जालंधर के APJ स्कूल को उड़ाने की धमकी:बच्चों की छुट्टी की गई, बम स्क्वायड टीम कर रही चेकिंग

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के APJ स्कूल को गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे के करीब बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर को एहतियातन खाली करा दिया गया। वहीं बच्चों को छुट्टी देकर सुरक्षित तरीके से घर भेज दिया गया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। दो महीने के अंदर तीसरी बार स्कूल को उड़ाने की धमकी मिली है।

धमकी मेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें लिखा है कि जालंधर के स्कूलों और कॉलेजों में बम धमाके करेंगे। स्कूलों में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट और कॉलेजों में 2 बजकर 11 मिनट पर धमाके होंगे। माता-पिता बच्चों को स्कूल-कॉलेज न भेजें। सीएम भगवंत मान की शुकराना यात्रा भी अंतिम यात्रा होगी। उन पर IED हमला करेंगे।

रवनीत बिट्टू जैसे नेताओं को भी निशाना बनाएंगे

आगे लिखा- रवनीत बिट्टू जैसे नेताओं को भी निशाना बनाएंगे। ईमेल में दावा किया गया है कि ये हमले खालिस्तान के दुश्मनों और हरदीप सिंह निज्जर की मौत का बदला लेने के लिए किए जाएंगे। इसमें जालंधर, अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब सहित कई शहरों का जिक्र है।

पंजाब को लगातार बम धमाकों की धमकियां

आज पंजाब सीएम भगवंत मान भी जालंधर में हैं, जिसके चलते हाई सिक्योरिटी है। बावजूद इसके स्कूल को बम से उड़ाने की मेल मिली है। बता दें कि, मंगलवार को ही BSF चौक में स्कूटी और अमृतसर आर्मी एरिया के बाहर ब्लास्ट हो चुका है। इसके साथ ही पंजाब को लगातार बम धमाकों की धमकियां भी मिल रही हैं।

स्कूल को धमकी मिलने के बाद की PHOTOS

परिजन स्कूल से छुट्टी के मैसेज को लेकर परेशान

परिजनों का कहना है कि उन्हें स्कूल से फोन आया और कहा कि सिक्योरिटी कारण के चलते छुट्टी कर दी गई है। स्कूल में पुलिस पहुंच गई है। वहीं अन्य परिजन ने कहा कि 9 बजे सिक्योरिटी रीजन बताकर स्कूल में छुट्टी की गई है। उन्हें स्कूल से मैसेज आया है कि 10 बजे पेरेंट्स बच्चों को घर ले जाए। परिजन स्कूल से छुट्टी के मैसेज को लेकर परेशान है।

छात्र की अपील- प्रशासन को सख्त एक्शन लेना चाहिए

आठवीं कक्षा के एक छात्र ने कहा कि स्कूल को 3 से 4 बार बम की थ्रेट आने से छुट्टी हुई है। छात्र ने अपील की है कि प्रशासन को सख्त एक्शन लेना चाहिए।

जालंधर के 5 से 6 स्कूलों को धमकी-एडीसीपी 1

मामले में एडीसीपी 1 आकर्षी जैन ने कहा कि जालंधर के 5 से 6 स्कूलों को धमकी भरी मेल मिली है। पुलिस सभी स्कूलों में जांच कर रही है। अभी तक कहीं से कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।

पुलिस और स्कूल प्रशासन की मीटिंग

डॉक्टर निपुन खन्ना ने बताया कि स्कूल से केजुएटली चांस को लेकर छुट्टी का मैसेज किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार थ्रेट आनी शुरू हो गई है। आज स्कूल में पुलिस के अधिकारी स्कूल प्रशासन के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!