Friday , October 16 2026
Breaking News

जालंधर के स्कूल में बच्चे के अपहरण की कोशिश:परिजनों और सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के जालंधर में एक निजी स्कूल परिसर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे को किडनैप करने के प्रयास की घटना सामने आई है। स्कूल में दाखिल हुए एक अज्ञात व्यक्ति को लेकर बच्चे की मां ने तुरंत सतर्कता दिखाई और शोर मचा दिया। परिजनों और स्कूल सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। इस घटना ने स्कूल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित माता गुजरी खालसा मॉडर्न स्कूल में यह वाकया पेश आया। बच्चे को स्कूल छोड़ने आई महिला के अनुसार, आरोपी व्यक्ति काफी समय से क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय निवासियों द्वारा पूछताछ करने पर भी उसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी।

महिला जब अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने पहुंची, तो वह व्यक्ति भी उसके पीछे-पीछे स्कूल के भीतर दाखिल हो गया। महिला ने जब सुरक्षाकर्मी से उस व्यक्ति के संबंध में सवाल किया, तो उसने बार-बार अपने बयान बदले। आरोपी कभी बच्चा दाखिल कराने, कभी बच्चे को छोड़ने तो कभी अपने भाई से मिलने की बात कहकर गुमराह करने लगा।

व्यक्ति की संदिग्ध हरकतों से परिजनों का शक गहरा गया। उन्होंने तत्काल प्रिंसिपल को बुलाने की मांग की और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की खबर फैलते ही स्कूल के बाहर भारी हंगामा शुरू हो गया। उग्र भीड़ ने आरोपी व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

इस घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल की सुरक्षा प्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि जब आम अभिभावकों को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर आसानी से अंदर नहीं जाने दिया जाता, तो एक अनजान व्यक्ति इतनी आसानी से स्कूल परिसर के अंदर कैसे दाखिल हो गया?

घटना की सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि उसकी मंशा का पता लगाया जा सके।दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि जब परिजनों ने सुरक्षाकर्मियों को उस व्यक्ति के प्रति आगाह किया, तो मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रिसेप्शन के पास ही रोक लिया गया था। प्रबंधन के अनुसार, व्यक्ति ने शुरुआत में एडमिशन की बात कही थी, जिसके आधार पर उसे पूछताछ के लिए रोका गया था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन:जालंधर DC ऑफिस के सामने CM का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

जालंधर , (PNL) : मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं …

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के …

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!