Wednesday , November 11 2026
Breaking News

जालंधर के सेंट्रल टाउन में चौकीदार से लूट. CCTV:सो रहे चौकीदार पर डंडे से हमला कर फोन छीना, आरोपी मौके से फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना 3 के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल टाउन इलाके में बेखौफ अपराधियों ने स्नेचिंग की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार दो नकाबपोश/अज्ञात बदमाशों ने देर रात ड्यूटी पर तैनात और सो रहे एक चौकीदार पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले चौकीदार की तलाशी ली, लेकिन जब उसके पास कोई नकदी नहीं मिली, तो वे उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

पीड़ित चौकीदार अवनीश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से इलाके में चौकीदारी का काम कर रहा है। उसने कहा कि इतने लंबे समय में उसके साथ कभी ऐसी कोई वारदात नहीं हुई थी। देर रात जब वह ड्यूटी के दौरान आराम कर रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक उसके पास आकर रुके।

बदमाशों ने आते ही उसे जबरन उठाया और धमकी देते हुए कहा कि “तेरे पास जो कुछ भी है, चुपचाप निकाल दे।” इस दौरान एक बदमाश के हाथ में भारी डंडा था, जिससे वह चौकीदार को लगातार मारने की धमकी दे रहा था। खौफ के मारे चौकीदार विरोध नहीं कर सका और दूसरे बदमाश को अपनी तलाशी लेने दी।

ट्रक आने पर रुके, फिर सिर पर किया हमला

तलाशी के दौरान जब बदमाशों को चौकीदार की जेब से कोई नकदी (कैश) नहीं मिला, तो वे आक्रामक हो गए। एक स्नेचर ने चौकीदार के हाथ पर डंडे से जोर से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उसकी दोबारा तलाशी लेने लगे और पहले स्नेचर ने चौकीदार के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से सहम गया।

इसी बीच सड़क से एक ट्रक गुजरने लगा, जिसे देखकर दोनों स्नेचर घबरा गए और कुछ देर के लिए पीछे हट गए। लेकिन जैसे ही ट्रक वहां से आगे निकला, आरोपियों ने फिर से चौकीदार पर हमला करने का प्रयास किया और अंततः उसका मोबाइल फोन झपटकर तेजी से फरार हो गए।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़ित चौकीदार ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी है। थाना 3 की पुलिस अब आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों और उनकी बाइक का सुराग लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाए ताकि बेखौफ घूम रहे इन अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!