Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर के शाहकोट में पूर्व इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या:NRI बहू व परिजनों पर मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरु

जालंधर , (PNL) : जालंधर के शाहकोट के पास स्थित गांव कनियां कलां से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस के एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) इंस्पेक्टर हरभजन सिंह (68) ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी के अनुसार, न्यूजीलैंड में रहने वाले बेटे-बहू के बीच चल रहे विवाद और इसके बाद लड़की पक्ष द्वारा दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे व लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें कई लोगों के नाम दर्ज हैं। शाहकोट थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घरेलू विवाद और अदालती मामले से परेशान थे रिटायर्ड इंस्पेक्टर

मॉडल थाना शाहकोट की पुलिस को दिए बयानों में मृतक हरभजन सिंह की पत्नी कुलवंत कौर ने बताया कि उनके पति पंजाब पुलिस से रिटायर होने के बाद गांव में ही खेतीबाड़ी का काम संभाल रहे थे। उनके तीन बच्चे हैं (दो बेटियां और एक बेटा), जो सभी शादीशुदा हैं और इस समय न्यूजीलैंड में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनके बेटे अमरप्रीत सिंह की शादी 5 मई 2025 को गुरदासपुर के गांव पनियार की रहने वाली नवदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के करीब 18 दिन बाद दोनों पति-पत्नी न्यूजीलैंड चले गए। लेकिन वहां जाने के बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि अमरप्रीत सिंह ने न्यूजीलैंड की अदालत में तलाक का केस दायर कर दिया, जो अभी विचाराधीन है।

लड़की पक्ष पर प्रताड़ना और झूठा केस दर्ज कराने का आरोप

कुलवंत कौर ने आरोप लगाया कि तलाक के मामले से बौखलाकर उनकी बहू नवदीप कौर ने अपने पिता रछपाल सिंह के जरिए उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। लड़की पक्ष ने उन्हें परेशान करने की नीयत से थाना सिटी बटाला (गुरदासपुर) में रिटायर्ड इंस्पेक्टर हरभजन सिंह, उनके बेटे अमरप्रीत सिंह, दोनों बेटियों और दामाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया था।

इस पुलिस केस के दर्ज होने के बाद से ही हरभजन सिंह मानसिक रूप से बेहद तनाव में रहने लगे थे। कुलवंत कौर ने बताया कि वह और उनके पति 10 जून 2026 को ही न्यूजीलैंड से भारत लौटे थे, लेकिन यहां आने के बाद भी लड़की वाले उन्हें लगातार डरा-धमका रहे थे।

सुसाइड नोट छोड़कर दी जान, पुलिस कर रही छापेमारी

पत्नी के मुताबिक, बहू नवदीप कौर, उसके पिता रछपाल सिंह और न्यूजीलैंड व पंजाब के रहने वाले कई अन्य सहयोगियों द्वारा दी जा रही लगातार धमकियों से तंग आकर हरभजन सिंह ने 14 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे जहरीली चीज खा ली। गंभीर हालत में उन्हें जालंधर के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ दिलबाग सिंह ने यह भी बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!