Thursday , October 22 2026
Breaking News

जालंधर के लिए केंद्र सरकार लाने जा रही बड़ा प्रोजेक्ट, पढ़ें पूरी खबर

जालंधर,(PNL): 2027 तक भारत के शहरों की गलियों में 50 हजार इलैक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्य लेकर हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने पी.एम ई-बस सेवा स्कीम लॉन्च की है जिसे देश के 169 शहरों में लागू किया जाएगा और अगले 10 सालों तक इन बसों का ऑपरेशन पी.पी.पी. मोड पर किया जाएगा। इस स्कीम के तहत जालंधर शहर का भी चयन किया गया है । स्कीम के तहत आने वाले समय में जालंधर में 12 रूट पर कुल 97 बसें चलाई जानी हैं।

इस स्कीम को गति प्रदान करने और जालंधर में इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए आज केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की एक टीम डिप्टी टीम लीडर (ऑपरेशंस) राम पैनिकर के नेतृत्व में जालंधर पहुंची जिसने निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल और ज्वाइंट कमिश्नर पुनीत शर्मा इत्यादि से एक विस्तृत बैठक की। इस टीम ने प्रस्तावित साइट्स भी देखीं और कई मुद्दों पर जालंधर निगम अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। सूचना के मुताबिक लमा पिंड वर्कशॉप और नगर निगम मुख्यालय के निकट खाली पड़ी भूमि पर दो वर्कशॉप और चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। एक चार्जिंग स्टेशन बस स्टैंड टर्मिनल पर बनेगा। इनके सिविल वर्क और केबल इत्यादि की इंस्टॉलेशन पर आने वाले खर्च संबंधी एस्टीमेट पर भी चर्चा हुई।

तीन साइज की बसें शहर में 12 रूट्स पर चलेंगीं
जालंधर शहर के लिए जो प्रोजैक्ट डिजाइन किया गया है, उसके मुताबिक यहां तीन साइज, 12 मीटर, 9 मीटर और 7 मीटर लंबी बसें चलेंगी। यह इलैक्ट्रिक बसें केंद्र सरकार द्वारा भेजी जाएंगी। गौरतलब है कि सिटी बसों के संचालन हेतु जालंधर स्मार्ट सिटी ने पिछले दिनों एक कंसल्टेंसी कंपनी से सर्वे करवाया था जिसने बस रूट और अन्य प्रक्रियाओं बारे डी.पी.आर. तैयार की थी जिसके कुछ बिंदुओं पर केंद्र सरकार की टीम से चर्चा की गई।

बसों के अलावा करीब 24 करोड़ का है प्रोजैक्ट, निगम को देने होंगे सिर्फ 40 प्रतिशत
केंद्र सरकार के इस ई-बस प्रोजैक्ट के तहत जालंधर शहर का पहले ही चयन किया जा चुका है और यहां चलने वाली 97 बसों के लिए केंद्र सरकार 100 प्रतिशत मदद देगी। इन बसों की खरीद के लिए केंद्र सरकार ने टेंडर प्रक्रिया जारी रखी हुई है । tजहां तक बस स्टेशन और चार्जिंग प्वाइंट्स के सिविल वर्क इत्यादि की बात है , उस पर जालंधर में करीब 24 करोड रुपए का खर्च आने की संभावना है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत इस खर्च की 40 प्रतिशत राशि जालंधर निगम को वहन करनी होगी और बाकी केंद्र सरकार देगी। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में अगर यह प्रोजैक्ट जालंधर में लागू हो जाता है तो जहां शहर निवासियों को काफी फायदा होगा वही जालंधर के लिए यह प्रोजैक्ट मुफ्त में ही आ जाएगा।

10-12 साल पहले सफलतापूर्वक चला करती थीं सिटी बसें
अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल दौरान जालंधर में सिटी बस सर्विस शुरू की गई थी परंतु जालंधर निगम के अधिकारी इस सर्विस को ज्यादा लंबे समय तक चालू ही नहीं रख पाए और कंपनी को कई अडचने आईं जिस कारण 10 साल पहले इन बसों का परिचालन रोक दिया गया था। कुछ सालों तक इन सिटी बसों ने शहर निवासियों को अच्छी खासी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की सुविधा दी थी और मात्र 10-20 रुपए में लोग इन बसों में सफर करने लगे थे। अब भी देखना होगा कि आने वाले समय में अगर यह प्रोजेक्ट चालू होता है तो क्या जालंधर निगम इसे चला पाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!