Monday , June 22 2026

जालंधर के मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो मामले में आया नया मोड़, फेसबुक पर लाइव होकर पति ने किया बड़ा खुलासा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शहर के मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो मामले में नया मोड़ आ गया है। फेसबुक पर लाइव होकर पति ने इस पूरे मामले को लेकर खुलासा किया है। थाना चार के बाहर पति ने कहा कि उसकी पत्नी की जो वीडियो वायरल हो रही है, वह पूरी तरह से फेक है। उसका कहना है कि 15 दिन से एक व्यक्ति उन्हें इस वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था।

उसका दावा है कि ये वीडियो सॉफ्टवेयर से तैयार की गई है। इसमें उसकी पत्नी की शक्ल जैसी लड़की बनाई गई है। उसने कहा कि हाल ही में उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है। इस फेक वीडियो को कृप्या लोग आगे ना भेजें, क्योंकि ये वीडियो गलत है। उसने चेतावनी दी कि उनकी छवि को खराब करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने संभाला कार्यभार:बोले- नशा, अवैध शराब और अपराध को जड़ से खत्म करना ही मेरी पहली प्राथमिकता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने पदभार संभाल लिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!