Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर : अवतार नगर गैस हादसे में यशपाल घई के बेटे की भी हुई मौत, पल में खत्म हुई 6 जिंदगियां, परिवार में बची सिर्फ बुजुर्ग महिला

जालंधर, (PNL) : अवतार नगर की गली नं 12 में कुदरत का कहर बरपा है। पलभर में हंसता खेलता परिवार खत्म हो गया। दरअसल रविवार रात गैस लीक होने की वजह से बीजेपी कार्यकर्ता यशपाल घई समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी। सोमवार को अब उनके बेटे इंद्रपाल की भी मौत हो गई है। परिवार में अब केवल यशपाल घई की बुजुर्ग पत्नी ही बची हैं। अभी तक जांच में सामने आया है कि फ्रिज की गैस लीक होने के कारण ब्लास्ट हुआ था। गैस लीक होने से परिजनों का दम घुट गया। वे बाहर भी नहीं निकल पाए और आग में झुलस गए। हादसा तब हुआ जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर टीवी पर मैच देख रहा था।

यह हादसा रविवार रात हुआ। करीब 9:30 खाना खाकर टहलने निकले लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहले बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में भाजपा कार्यकर्ता यशपाल सिंह घई, बहू रुचि, पोतियां दीया व मंशा और पोते अक्षय की जिंदा जलने से मौत हो गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!