Saturday , September 5 2026
Breaking News

जन्माष्टमी पर दुर्ग्याणा तीर्थ में उमड़ी भीड़:फूल-लाइटों से सजा मंदिर, दूर-दराज से दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, छोटे बच्चे बने कान्हा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित श्री दुर्ग्याणा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।जन्माष्टमी पर दुर्ग्याणा मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिर परिसर में खास साफ-सफाई की गई है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए कान्हा के रूप में सजा नन्हा बच्चा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए कान्हा के रूप में सजा नन्हा बच्चा।

मंदिर के पुजारी पंडित मेघा श्याम लाल जी ने बताया कि सनातन धर्म में जन्माष्टमी का पर्व बहुत खास माना जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में इसी दिन आधी रात को जन्म लिया था। जन्मोत्सव को लेकर पिछले कई दिनों से खास तैयारियां चल रही थीं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा की जाएगी।

भगवान का पंचामृत, दूध, दही, शहद, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक होगा। इसके बाद भगवान को नए कपड़े पहनाकर माखन-मिश्री समेत कई तरह के भोग लगाए जाएंगे। मंदिर के एक और पुजारी राधे श्याम ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचार के प्रतीक कंस का अंत कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया था। जन्माष्टमी का पर्व लोगों को सच्चाई, धर्म और अच्छे व्यवहार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। दुर्ग्याणा मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं और पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में स्विमिंग पूल के किनारे बच्चे की मौत, VIDEO:नहाने के बाद बैठा, उठते ही लड़खड़ाया; फिर गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 15 साल के एक बच्चे की स्विमिंग पूल के किनारे …

जालंधर में कल होगा ड्रोन शो:गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर दिखेगा अद्भुत नजारा, SDM ने देखी तैयारियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को …

जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा, 3 की मौत:ट्रक से टकराई बाइक, 10 फीट अंदर तक घुसी, मौके पर दम तोड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोरायां ओवरब्रिज के पास देर रात ट्रक …

जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

जालंधर (PNL): जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार, PunjabeNews के संपादक एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव …

बड़ी खबर : पंजाब के इस बड़े शहर में तैयार हो रही थी PUMA की नकली टी-शर्ट और जैकेटें, टीम ने की रेड

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में पायरेसी टीम ने एक फैक्ट्री में PUMA कंपनी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!