Thursday , August 20 2026
Breaking News

जगराओं में नकाबपोश चोरों ने बाइक चुराई:25 सेकेंड में खोला लॉक, मालिक घर से निकले तो गायब मिली; CCTV में कैद घटना

लुधियाना , (PNL) : जगराओं में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दो नकाबपोश चोरों ने आज महज 25 सेकेंड में एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना जगराओं के मोहल्ला गुरु तेग बहादुर में हुई।

कृष्णा इलेक्ट्रिक के संचालक विजय कुमार की बाइक उनके घर के बाहर खड़ी थी। बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे दो नकाबपोश चोरों ने गली में खड़ी बाइक को निशाना बनाया। पीछे बैठे चोर ने मास्टर चाबी की मदद से महज 25 सेकेंड में बाइक का लॉक खोल दिया। उसने बाइक स्टार्ट की और अपने साथी के साथ उसी रास्ते से फरार हो गया।

घर से बाहर निकले तो उन्हें बाइक गायब मिली

बाइक मालिक विजय कुमार जब काम पर जाने के लिए घर से बाहर निकले तो उन्हें बाइक गायब मिली। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें चोरी की पूरी वारदात साफ तौर पर कैद थी।

पुलिस ने लिखित शिकायत तक नहीं ली

पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी होने के बाद जब वह शिकायत दर्ज कराने थाना सिटी पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने यह कहकर उन्हें वापस भेज दिया कि “साहिब नहीं हैं, बाद में आना।”पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करना तो दूर, उनकी लिखित शिकायत तक नहीं ली और न ही उनकी बात को गंभीरता से सुना। इसके बाद वह निराश होकर थाने से लौट आए।

पुलिस का ऐसा रवैया लोगों का भरोसा कमजोर कर रहा

पीड़ित ने कहा कि एक ओर शहर में लगातार चोरी और लूटपाट की वारदातें बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस का ऐसा रवैया लोगों का भरोसा कमजोर कर रहा है। उन्होंने मांग की कि उनकी शिकायत दर्ज कर जल्द से जल्द बाइक बरामद की जाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

जगह-जगह नाकेबंदी और 24 घंटे गश्त के दावे

दो दिन पहले ही शहर के एक निजी अस्पताल में 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने डॉक्टर विजय चौपड़ा को पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर लाखों रुपए की नकदी और अन्य सामान लूट लिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने शहर में जगह-जगह नाकेबंदी और 24 घंटे गश्त के दावे किए थे।

इसके बावजूद बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर घूम रहे चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस की निगरानी से बच निकल रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं से शहरवासियों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने, संदिग्ध वाहनों की सख्ती से जांच करने और अपराधियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!