Tuesday , September 29 2026
Breaking News

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया गया है. ये केस उनके ऊपर एक विमानन कंपनी ने किया है. कंपनी का आरोप है कि एक्ट्रेस द्वारा की गई टिप्पणियों से उनकी कंपनी को नुकसान हुआ है. कंपनी का कहना है कि नोरा ने उनके चार्टर्ड विमान को ‘खिलोना विमान’ कहा था. कंपनी ने उनके इस कमेंट को अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना बताया है और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. ये मामला पिछले साल दिसंबर का है. नोरा ने मुंबई से जयपुर के लिए एक चार्टर्ड प्लेन बुक किया था. उनपर आरोप है कि उन्होंने प्लेन में वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने प्लेन को ‘लेगो एयरप्लेन’ और ‘खिलौना’ कहा था. उन्होंने उस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. कंपनी ने आरोप लगाया है कि नोरा द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बाद उनकी कंपनी की प्रतिष्ठा और बिजनेस को नुकसान पहुंचा है. कंपनी का दावा है कि नोरा के बयान का ये असर हुआ कि फ्लाइट्स की बुकिंग भी कैंसिल हुईं.

कंपनी ने इसी साल अप्रैल में नोरा फतेही के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था. PTI की खबर के अनुसार अब कंपनी ने 3 करोड़ रुपये की हर्जाने की मांग की है. कंपनी ने ये भी कहा कि एक्ट्रेस द्वारा बिना किसी तकनीकी जानकारी के बयान दिया गया था. अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कुछ होता है. 25 सितंबर को इस मामले में गांधीनगर कोर्ट में सुनवाई होगी. नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इसी साल अप्रैल के महीने में रिलीज हुई कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में दिखी हैं. KVN प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त और किच्चा सुदीप जैसे स्टार्स भी नजर आए थे .

नोरा फतेही आगे अपारशक्ति खुराना, वरुण शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों के साथ ‘साइड हीरोज’ नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिलहाल रिलीज पर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!