Tuesday , September 8 2026
Breaking News

चंडीगढ़-लुधियाना समेत 5 जगह CBI की रेड:बैंक फ्रॉड मामले में कार्रवाई, ड्राइव-रिकॉर्ड जब्त

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL) और नगर निगम के बैंक खातों से पैसों की हेराफेरी के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने गुरुवार को चंडीगढ़ और लुधियाना में कुल 5 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

जिन स्थानों पर छापेमारी की गई, उनमें CSCL के पूर्व कर्मचारी अनुभव मिश्रा के कथित फर्जी लेनदेन से लाभ उठाने वाले संदिग्धों के आवास, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और जांच से जुड़ी निजी कंपनियां शामिल हैं।

रेड में क्या-क्या बरामद हुआ?

सीबीआई की टीमों ने छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इनमें स्टोरेज ड्राइव, डिजिटल सिग्नेचर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और बैंक लेन-देन के रिकॉर्ड शामिल हैं। जब्त किए गए सभी डिजिटल और कागजी रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है।

क्या है पूरा घोटाला

यह मामला IDFC फर्स्ट बैंक (सेक्टर-32, चंडीगढ़) से जुड़े एक बड़े बैंकिंग फ्रॉड से संबंधित है। आरोप है कि फर्जी एफडी और शेल कंपनियों के माध्यम से हरियाणा सरकार के 8 अलग-अलग विभागों के करीब 504 करोड़ रुपये के सरकारी फंड की हेराफेरी की गई।

जांच के अनुसार, कथित तौर पर फर्जी या गैर-मौजूद एफडी और फर्जी डेबिट ट्रांजैक्शन के जरिए यह रकम शेल कंपनियों में ट्रांसफर की गई। हरियाणा सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने इस मामले की जांच हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से अपने हाथ में ली थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!