Tuesday , May 26 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ FIR:युवती बोली- होटल बुलाया, ड्रिंक में नशा मिलाया, डांस के बहाने बैड टच भी किया

चंडीगढ़ , (PNL) : फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-17 थाने में युवती ने यौन उत्पीड़न की FIR दर्ज कराई है। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने फाइव स्टार होटल में बुलाकर उसे गलत तरीके से छुआ, विरोध करने पर मारपीट की और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने जैसी हरकतें कीं। युवती ने आरोप लगाया कि उसकी ड्रिंक में संदिग्ध नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने जांच के बाद 21 अप्रैल 2026 को FIR दर्ज की थी, लेकिन इसका खुलासा सोमवार देर शाम को हुआ है। जानकारी के अनुसार, FIR के बाद सेक्टर-17 की पुलिस ने आरोपी प्रोडक्शन डिजाइनर को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन उससे पहले ही आरोपी ने जिला अदालत से अग्रिम जमानत ले ली।

चंडीगढ़ सेक्टर-17 थाने में युवती ने FIR दर्ज करवाई है। - फाइल फोटो

चंडीगढ़ सेक्टर-17 थाने में युवती ने FIR दर्ज करवाई है। – फाइल फोटो

चंडीगढ़ की पीड़िता, आरोपी मुंबई का

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, चंडीगढ़ के खुड्‌डा लाहौरा की रहने वाली युवती ने 20 अप्रैल को सेक्टर-17 थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 79, 123 और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पीड़िता स्थायी रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली है, लेकिन फिलहाल नई दिल्ली में रह रही है। शिकायत में आरोपी का पता मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओबेराय स्प्रिंग बिल्डिंग है। प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे धुरंधर फिल्म के भव्य सेट में थाईलैंड में पाकिस्तान का लियारी टाउन बनाने से चर्चा में आए।

युवती ने शिकायत में ये बातें लिखवाईं…

  • टीचर के जरिए फिल्म से जुड़ी युवती: शिकायत में युवती ने बताया कि वर्ष 2025 में वह चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक टीचर के माध्यम से उसका बायोडाटा फिल्म धुरंधर की टीम तक पहुंचा। इसके बाद सैनी एस. जोहरे ने उसे 2 सितंबर 2025 को फिल्म प्रोजेक्ट में असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया। सैनी ने खुद को उसका मेंटर बताया।

  • काम पर चर्चा के लिए होटल बुलाया: शिकायत के अनुसार, प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने के 4-5 दिन बाद आरोपी ने उसे काम की चर्चा के नाम पर सेक्टर- 17 स्थित होटल के कमरे में बुलाया। युवती का कहना है कि शुरुआत में उसे लगा कि यह टीम मीटिंग होगी, लेकिन बाद में पता चला कि वहां किसी अन्य टीम सदस्य को नहीं बुलाया गया था।

  • शराब पीने का दबाव बनाया: पीड़िता ने शिकायत में कहा कि 10 सितंबर 2025 की रात वह करीब साढ़े 8 बजे होटल के कमरे में पहुंची। वहां आरोपी ने उसे शराब पीने के लिए दबाव बनाया। ड्रिंक पीने के लगभग 5 मिनट बाद उसे चक्कर आने लगे और उसकी हालत बिगड़‌ने लगी।

  • तबीयत बिगड़ने पर भी जाने नहीं दिया: युवती का आरोप है कि आरोपी ने डांस सिखाने के बहाने उसे गलत तरीके से छूआ। इस दौरान उसकी तबीयत और बिगड़ गई और उसने 10 से 15 बार उल्टियां कीं। इसके बावजूद आरोपी ने उसे कमरे से नहीं जाने दिया और उसके साथ रेप किया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

जिन धाराओं में केस दर्ज हुआ, उनका क्या मतलब

युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 79, 123 और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसमें धारा 74 (किसी महिला की गरिमा/मर्यादा का अपमान करना) तब लगती है, जब कोई व्यक्ति शब्दों, इशारों, हरकतों या काम के जरिए किसी महिला की इज्जत को ठेस पहुंचाने की कोशिश करे।

धारा 79 (महिला के साथ अपमानजनक या अश्लील व्यवहार/उसकी मर्यादा का हनन) कई मामलों में यौन उत्पीड़न, अपमानजनक टिप्पणी या महिला की गरिमा से जुड़े व्यवहार पर लग सकती है। धारा 123 किसी अपराध में शामिल होने, उकसाने या सहयोग करने पर लगती है। जबकि, धारा 126(2) गलत तरीके से रोकने/अवैध रूप से बंधक जैसी स्थिति बनाने पर लगती है। इसमें किसी व्यक्ति की आजादी को गलत तरीके से सीमित करना शामिल है।

धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी के बारे में जानिए

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 फिल्मों की फ्रेंचाइजी है। इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज के नाम से रिलीज हुआ। यह भारतीय जासूस पर आधारित एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं।

इस फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए कुल मिलाकर दुनिया भर में 3,200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने देश और विदेश में कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत मुंबई में धुरंधर के ‘जान से गुजरते हैं’ सॉन्ग फेम पंजाबी सिंगर खान साब के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं। इस दौरान मंच पर दोनों के बीच मस्ती भरे अंदाज में बातचीत हुई। इससे जुड़ा वीडियो राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में महिला से झपटी गोल्ड चेन:गली में सैर कर रही थी, शोर मचाने पर भी नहीं पकड़ा गया; बाइक से भागे बदमाश

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली के शहीद उधम सिंह नगर में सोमवार देर शाम चेन स्नैचिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!