Friday , November 6 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में अग्निवीरों को भर्ती में 5 साल की छूट:रिजर्व वर्ग को डबल लाभ; पोस्ट खाली रहीं तो पंजाब-हरियाणा के युवाओं को मौका

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मुलाजिम भर्ती नियमों में संशोधन कर एक्स-अग्निवीरों को राहत दी है। अब जेल विभाग में वार्डर की भर्ती में उन्हें आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।खास बात यह है कि इस भर्ती में सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पंजाब और हरियाणा के मूल निवासी एक्स-अग्निवीरों को भी मौका दिया जाएगा।नए नियमों के अनुसार, आरक्षित पदों पर सबसे पहले चंडीगढ़ यूटी के मूल निवासी एक्स-अग्निवीरों को मौका मिलेगा। यदि योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने से सीटें खाली रह जाती हैं, तो इन पदों को पंजाब और हरियाणा के मूल निवासी एक्स-अग्निवीरों से भरा जा सकेगा।

जेल वार्डर भर्ती में उम्र की सीमा में छूट जेल वार्डर के पदों पर भर्ती के लिए एक्स-अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी। वहीं, अग्निवीर योजना के पहले बैच के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। यह छूट एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों को सरकारी नियमों के तहत मिलने वाली आयु सीमा में छूट के अतिरिक्त होगी। 27 अक्टूबर को जारी हुए आदेश गृह विभाग की ओर से इस संबंध में 27 अक्टूबर को फैसला लिया गया था। इसके बाद इस संबंधी यह आदेश जारी कर दिए गए है। उम्मीद है कि इससे काफी फायदा होगा।

अग्निवीर भर्ती: उम्र, योग्यता और चयन प्रक्रिया

अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को शुरू हुई थी। इसके तहत थल सेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जाती है। भर्ती की प्रक्रिया और योग्यता तीनों सेनाओं में अलग-अलग होती है।

1. उम्र कितनी होनी चाहिए?

अग्निवीर भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 17 साल 6 महीने है। अधिकतम उम्र सामान्यतः थल सेना में 22 साल और नौसेना-वायुसेना में 21 साल होती है। अंतिम उम्र सीमा संबंधित भर्ती के नोटिफिकेशन से तय होती है।

2. क्या पढ़ाई जरूरी?

पद के अनुसार 8वीं, 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। जनरल ड्यूटी और नौसेना मैट्रिक रिक्रूट (मैट्रिक रिक्रूट) के लिए सामान्यतः 10वीं, जबकि टेक्निकल, क्लर्क, SSR और वायुसेना के कई पदों के लिए योग्यता 12वीं चाहिए।

3. फिजिकल टेस्ट में क्या होता है?

दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स, पुल-अप्स और शारीरिक माप की जांच होती है। मानक पद और सेना के अनुसार अलग होते हैं।

4. साल में कितनी बार भर्ती निकलती है?

इसकी कोई निश्चित संख्या नहीं है। तीनों सेनाएं अपनी जरूरत और रिक्तियों के अनुसार साल में एक या अधिक भर्ती अधिसूचनाएं जारी कर सकती हैं।

5. कितनी बार आवेदन कर सकते हैं?

प्रयासों की कोई अलग निश्चित सीमा नहीं है। उम्र और योग्यता की शर्तें पूरी करने तक उम्मीदवार अलग-अलग भर्ती चक्रों में आवेदन कर सकता है।

6. क्या लड़कियां आवेदन कर सकती हैं?

हां। आर्मी में महिला सैन्य पुलिस, नौसेना में SSR और MR तथा वायुसेना में अग्निवीरवायु के लिए महिलाओं को अवसर मिलते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में सेफ सिटी कैमरे हुए ‘अनसेफ’:5 दिन में चोरी की 2 वारदातें, बैटरियां-नेटवर्किंग उपकरण उड़ाए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शहर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सेफ सिटी कैमरे …

पटाखों से बचने के लिए पीजीआई की एडवाइजरी जारी: जलने पर पानी डालें, टूथपेस्ट न लगाएं, आंख में चोट लगे तो न रगड़ें

चंडीगढ़, (PNL) : दीपावली पर पटाखे जलाते समय होने वाले हादसों से बचाने के लिए …

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन, फाइनल में जापान के खिलाफ शिलानंद लाकड़ा ने पलटी बाजी

  स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर …

Jalandhar में पड़ोसियों ने परिवार पर किया हमला:कई सदस्य घायल, दोनों पक्षों में पहले हो चुका विवाद; वारदात के बाद फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नंगल सलेमपुर इलाके की नई कॉलोनी में मामूली विवाद को …

पंजाब BJP ने OBC मोर्चा के इंचार्ज-को-इंचार्ज नियुक्त किए:विधानसभा चुनाव से पहले संगठन का विस्तार; लुधियाना-अमृतसर के कई नेताओं को जिम्मेदारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए OBC …

नेशनल हाईवे पर टैक्सी ऑटो से टकराई, 4 यात्री घायल:जालंधर में तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में हादसा; वाहनों की लगी कतारें

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे पर पटियाला से ब्यास जा रही …

टीम इंडिया फिर साउथ कोरिया को रौंदा, 48 घंटों के अंदर दूसरी बार दागे 8 गोल, फाइनल में हुई एंट्री

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारतीय हॉकी टीम का जलवा जारी है …

जालंधर में दाल व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग:हमलावरों ने XUV को पॉइंट कर गोलियां चलाईं, घर शिफ्ट करने के बहाने आए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बुधवार (4 नवंबर) देर रात बिजली कटते ही गुरुनानक नगर …

कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों के खिलाफ FIR:तरखान माजरा ने चंडीगढ़ थाने में दी थी शिकायत; दलित नेता से मारपीट का आरोप

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी वरिंदर सिंह ढिल्लों …

अमृतसर में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार:टेस्ट के लिए अस्पताल लाई थी पुलिस; आरोपी बटाला का रहने वाला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी संदीप सिंह उर्फ काली …

अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क बेनकाब, 16 आरोपी गिरफ्तार:2 हैंड ग्रेनेड, हेरोइन-26 जिंदा कारतूस मिले; विदेशी हैंडलरों से कनेक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी के खिलाफ …

जालंधर में दुकानदारों ने राहगीर से की मारपीट:फगवाड़ा गेट मार्केट में अतिक्रमण को लेकर विवाद; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखने …

जालंधर में दिल्ली पुलिस की रेड पर हंगामा:गलत पहचान पर व्यक्ति को पकड़ा; मोबाइल लोकेशन से पहुंची टीम; गाड़ी से शराब बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर के मॉडल टाउन स्थित डी-मार्ट के बाहर बुधवार देर रात दिल्ली …

जालंधर में हनी सिंह के भतीजे की अंतिम अरदास:18 साल की उम्र में हादसे में गई थी जान, बाथ कैसल में भोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में म्यूजिक इंडस्ट्री और स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के …

अमेरिका से बड़ी खबर : दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत: अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे अब्दुल अल-सैयद

वाशिंगटन, (PNL) : अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!