Monday , April 20 2026
Breaking News

चंडीगढ़ के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान, पंजाब सरकार भी ले सकती है ऐसा फैसला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : दिन ब दिन बढ़ रही ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। यह निर्णय छात्रों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहर के 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

14 जनवरी तक छात्रों को छुट्टियां रहेंगी और 15 जनवरी को स्कूल दोबारा खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बाकी कक्षाओं के लिए 8 से 13 जनवरी तक स्कूल सुबह 9.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 3.00 बजे छुट्टी होगी। बता दें कि पंजाब सरकार भी बच्चों को छुट्टियां करने का फैसला जल्द ले सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता-चादरा और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा

अमृतस​र , (PNL) : पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!