Wednesday , September 9 2026
Breaking News

गोइंदवाल साहिब की जेल में चला सर्च अभियान, 20 मोबाइल फोन, 1800 प्रतिबंधित गोलियां और अवैध शराब बरामद

तरनतारन, (PNL) : केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में गत रात कुछ पैकेट फेंके गए, जिसके आधार पर जेल प्रबंधकों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 मोबाइल फोन, 1800 से अधिक प्रतिबंधित गोलियां, 1400 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस बाबत विभिन्न अपराधियों के विरुद्ध थाना गोइंदवाल साहिब में मुकदमें दर्ज किए गए है।

केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में आधी रात को कुछ लोगों द्वारा बाहर से पैकेट फेंके गए। सूचना जेल प्रबंधकों को मिली तो सहायक सुपरिटेंडेंट मंजीत सिंह ने वार्ड-2 के कमरा नंबर-4 की तलाशी ली। इस दौरान उक्त जगह से 1438 प्रतिबंधित गोलियां, 15 मोबाइल फोन, 27 डाटा केबल्स, छह हेडफोन, तीन ईयर फोन, चार अडाप्टर बरामद किए गए। इस बाबत आरोपित मुनीश कुमार निवासी गुरु तेग बहादुर नगर, पंजाब सिंह निवासी गांव माड़ी गौड़ सिंह, लखनपाल निवासी गुरु तेग बहादुर नगर तरनतारन के विरुद्ध मुकदमें दर्ज किए गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!