Wednesday , September 9 2026
Breaking News

खड़गे से मिले औजला समेत पंजाब के तीन कांग्रेस सांसद:राज्यसभा के दूसरे कार्यकाल पर दी बधाई, संगठन मजबूती पर चर्चा

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला समेत पंजाब के तीन कांग्रेस सांसदों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी और श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह भी मौजूद रहे।

सांसदों ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का लंबा राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। उन्होंने विश्वास जताया कि खड़गे के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी।

जनहित और लोकतंत्र के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता

अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है और संविधान तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता की आवाज बनकर देश की उम्मीदों और आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से सामने रख रही है।

वहीं, सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी और डॉ. अमर सिंह ने भी खड़गे को बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव और संतुलित नेतृत्व पार्टी को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती आई है और खड़गे की अगुवाई में इन सिद्धांतों को और मजबूती मिलेगी।

संगठन सशक्त बनाने पर जोर

बैठक के दौरान देश और पंजाब से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सांसदों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को संसद सहित विभिन्न मंचों पर प्रभावी ढंग से उठाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!