Tuesday , February 17 2026
Breaking News

‘केवल फोटो खिंचवाने के लिए मैं नहीं आऊंगा’, सीएम भगवंत मान ने मीटिंग से किया बॉयकॉट, पढ़ें क्यों

नई दिल्ली, (PNL) : नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर विपक्ष का विरोध बढ़ता जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा संसद का उद्घाटन किए जाने को लेकर विपक्षी दल खफा है. अब इस विरोध की चपेट में नीति आयोग की बैठक भी आ गई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों मे इस बैठक में जाने से मना कर दिया है.

सीएम मान ने नीति आयोग को एक चिट्ठी लिखकर भेजी है जिसमें कहा गया है कि नीति आयोग की पिछली बैठक में जो बातें हुई थी उसमें से किसी पर कोई काम नहीं किया गया केवल एक फोटो सेशन के लिए वो इस बैठक में ना आ सकते.

सीएम मान की तरफ से नीति आयोग को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि नीति आयोग की बैठक में पंजाब के फाइनेंस को लेकर बहुत से मुद्दे रखे गए थे. पहले उनको हल करें तो वो बैठक में हिस्सा ले सकते है. सीएम मान ने चिट्ठी में नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि केंद्र सरकार पंजाब के हितों का ध्यान नहीं रख रही है, किसानों के जुड़े मुद्दों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!