Monday , August 31 2026
Breaking News

केजरीवाल को ED का सम्मन मिलने पर राघव चड्ढा का बड़ा बयान, बोले-INDIA गठबंधन के बड़े लीडरों को जेल भेजने की तैयारी

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED)की ओर से समन मिलने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर हमलावर है. AAP नेता और सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर दिल्ली की 7 सीटें अपनी जेब में रखना चाहती है.

उन्होंने कहा कि अब अगला नंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का होगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के बाद बिहार में RJD के तेजस्वी यादव को अरेस्ट किया जाएगा. राघव ने कहा कि ये सिलसिला यहीं नहीं थमेगा, क्योंकि इसके बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की गिरफ़्तारी होगी. फिर केरल में भाजपा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अरेस्ट होंगे, फिर तमिलनाडु में स्टालिन की गिरफ़्तारी होगी.

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार के दल के नेताओं की गिरफ़्तारी होगी. उन्होंने कहा कि इन राज्यों में टॉप नेताओं की गिरफ़्तारी कर बीजेपी लोकसभा की सीटें जीतना चाहती है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को नोटिस मिला है. आगे का प्लान जल्द ही बताएंगे.

उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक दलों और विपक्षी नेताओं को इस तरह से गिरफ्तार किया गया तो इससे लोकतंत्र की नींव हिल जाएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी को हार का डर सता रहा है. बीजेपी अगर रेस में अकेली दौड़ेगी तो स्वभाविक रूप से वह चुनाव जीत जाएगी. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन के टॉप लीडर्स को जेल में डाला जाएगा. राघव ने कहा कि बीजेपी इसी तरह से राज्यों में लोकसभा की सीटें जीतना चाहती है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!