Wednesday , September 30 2026
Breaking News

कपूरथला में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया,कारतूस समेत 4 अवैध पिस्तौल बरामद

कपूरथला  , (PNL) : कपूरथला जिले में पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 4 अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की।

डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है। पुलिस ने एक देसी पिस्तौल (दो जिंदा राउंड के साथ), एक विदेशी पिस्तौल ब्रांड पीएक्स-5 स्टॉर्म (दो जिंदा राउंड के साथ), एक विदेशी पिस्तौल ब्रांड बरेटा 30 बोर और एक खुली पिस्तौल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि बीते दिनों एएसआई लखविंदरपाल सिंह और उनकी पुलिस टीम असामाजिक तत्वों की तलाश में चौकी मोठांवाला से डडविंडी बस स्टैंड पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि विशाल पुत्र बग्गा सिंह निवासी तलवंडी पाई, थाना कोतवाली कपूरथला के पास अवैध हथियार हैं और उसके संबंध अन्य असामाजिक तत्वों से भी हैं।इस सूचना के आधार पर थाना सुल्तानपुर लोधी में आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी विशाल पुत्र बग्गा सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 2 अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसने ये पिस्तौल करीब एक महीने पहले मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मापी पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव पम्मन, थाना तलवंडी चौधरीयां से 3 लाख रुपए में खरीदी थी। विशाल से मिली जानकारी के बाद मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मापी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मापी पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव पम्मन, थाना तलवंडी चौधरीयां, जिला कपूरथला को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक और पिस्तौल ब्रांड बरेटा 30 बोर और एक खुली पिस्तौल बरामद की गई।पूछताछ के दौरान इस मामले में अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमन पुत्र दलबीर सिंह निवासी पम्मन को नामजद कर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपीयों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!