Monday , August 10 2026
Breaking News

एसएचओ और उसकी टीम के 11 मुलाजिमों के गैंगस्टर्स और नशा तस्करों के साथ संबंध, फिरोजपुर के DSP ने SSP को लिखा पत्र, पढ़ें

फिरोजपुर, (PNL) : नशे के खिलाफ जंग लड़ रही पंजाब पुलिस के एक डीएसपी ने अपने ही एसएचओ व अन्य पुलिस कर्मचारियों पर नशा तस्करों का साथ देने के आरोप लगाए हैं। डीएसपी द्वारा यह पत्र जिला फिरोजपुर के एसएसपी को लिखा गया है।

अधिकारी ने लिखा है कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त करने की मुहिम चलाई जा रही है, जिस सम्बंधी डीजीपी द्वारा भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि उनकी सब-डिविजन के अंतर्गत तैनात और जो पहले ही तैनात रह चुके हैं पुलिस कर्मचारियों के नशा तस्करों और क्रिमिनल गैंगस्टरों के साथ सम्बंध हैं और ये पुलिस कर्मी ज्यादातर सिविल वर्दी में रहते हैं।

थाना प्रभारी ने संभाला पदाभार

उन्होंने आरोप लगाया कि जब से एक थाना प्रभारी ने पदभार संभाला है, उसने एक हैड कांस्टेबल, सिपाही, पंजाब होमगार्ड का जवान को अपने साथ रखा हुआ है, जिनके तस्करों से सम्बंध है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उक्त एसएचओ के पास एक एएसआई और एक सिपाही भी आते-जाते रहते हैं। उनमें एक सिपाही से पहले भी मोगा में नशे की बरामदगी हुई थी, जोकि थाना प्रभारी के साथ तैनात रह चुका है और अब उसे पुलिस द्वारा इरादा कत्ल के केस में गिरफ्तार किया जा चुका है।

डीएसपी का आरोप है कि उक्त इंस्पेक्टर जिस थाने में तैनात है, उस क्षेत्र में बॉर्डर एरिया आता है और वहां नशा तस्करों और गैंगस्टरों की गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने लिखा कि पुलिस द्वारा जब नशा बेचने वालो के ठिकानों पर रेड़ की जाती है तो उक्त कर्मचारी पहले ही तस्करों को सूचित कर देते हैं। आरोप है कि पुलिस आने से पहले ही तस्कर फरार हो जाते हैं या फिर ऐतराजयोग वस्तुओ को छुपा लेते है और पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगता। उन्होंने एसएसपी से कारवाई की मांग की है।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!