Wednesday , September 9 2026
Breaking News

इधर चला, मैं उधर चला…जालंधर वेस्ट उप-चुनाव में हो रहा जबरदस्त ड्रामा, चार दिन में इस सोसायटी के पूर्व प्रधान ने तीन बार बदली पार्टी, पढ़ें

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : इधर चला, मैं उधर चला…’कोई मिल गया’ मूवी का ये गीत जालंधर के नेताओं पर आजकल पूरा फिट बैठ रहा है। वेस्ट उप-चुनाव को लेकर चल रही खींचातानी के बीच एक रोचक खबर सामने आई है। हरबंस नगर वेलफेयर सोसायटी के पूर्व प्रधान ने चार दिन में तीन बार पार्टी बदल ली है। पूर्व प्रधान योगराज शर्मा को लेकर इलाके में खासी चर्चा छिड़ी हुई है।

दरअसल योगराज शर्मा का इलाके और शर्मा बिरादरी में काफी प्रभाव है। वह करीब 40 साल से भारतीय जनता पार्टी के साथ थे। हाल ही में 26 जून को सीएम भगवंत मान की बहन ने योगराज शर्मा को आम आदमी पार्टी में शामिल करवा दिया। उनके साथ हरबंस नगर सोसायटी के मौजूदा प्रधान यशपाल वोहरा भी आप में आ गए।

उसके अगले ही दिन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला समेत बीजेपी की लीडरशिप योगराज शर्मा के घर पहुंच गई। उन्होंने 27 जून को दोबारा से उन्हें भाजपा में शामिल करवा दिया। उनके वापस लौटने के बाद फिर से खींचातानी की प्रक्रिया शुरू हो गई। 29 जून यानि आज फिर से योगराज शर्मा वापस आम आदमी पार्टी में लौट आए हैं। उन्हें वापसी करवाने में यशपाल वोहरा और मुकेश सेठी ने अहम योगदान दिया है।

26 जून को योगराज शर्मा ने कहा था कि भाजपा अपने सिद्धांतों से भटक गई है, जिस कारण वह आप में चले गए। 27 जून को उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कुछ लोगों ने धक्के से उनके गले में सिरौंपा डाल दिया। वह अपनी मर्जी से नहीं गए। वह भाजपा के साथ थे, हैं और रहेंगे। अब 29 जून को योगराज शर्मा ने कहा कि उन्हें भाजपा के लोगों ने धक्के से स्टेटमैंट दिलवा दी। वह तो आप के साथ ही हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!