Monday , August 31 2026
Breaking News

इंडिगो की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, खुद को वॉशरूम में किया लॉक, उड़ते विमान में मचाया उपद्रव, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इंडिगो की अहमदाबाद से पटना जा रही फ्लाइट में कथित तौर पर दुर्व्यवहार और उपद्रवियों जैसे व्यवहार करने के आरोप में एक 27 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार (30 सितंबर) को पटना में हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान एक ऐसे शख्स के तौर पर हुई है, जिसे ‘स्पेशल नीड’ की जरूरत होती है, यानी उसका ख्याल रखने के लिए किसी का मौजूद होना जरूरी है. ये घटना इंडिया की फ्लाइट 6E 126 में हुई.

बिहार की राजधानी पटना में हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद कमर रियाज के तौर पर हुई है. इस शख्स ने हवा में उड़ान भर रही फ्लाइट में खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया. जैसे ही फ्लाइट ने पटना में लैंड किया, वैसे ही इस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पटना एयरपोर्ट के एसएचओ विनोद पीटर ने बताया, ‘एयरलाइंस की ओर से शख्स के खिलाफ फ्लाइट में हंगामा करने और उपद्रवियों जैसा व्यवहार करने के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है.’

मानसिक बीमारी से जूझ रहा है आरोपी शख्स: पुलिस

एसएचओ ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्ति के मेडिकल दस्तावेजों को चेक किया गया और उसके भाई का बयान दर्ज किया गया. इसके आधार पर ये मालूम चला है कि फ्लाइट में हंगामा मचाने वाले व्यक्ति किसी तरह की मानसिक बीमारी से जूझ रहा था. एसएचओ विनोद पीटर ने बताया ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अपने भाई के साथ अहमदाबाद से पटना आ रहा था. इस दौरान उसने फ्लाइट में बखेड़ा खड़ा कर दिया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!