Wednesday , September 9 2026
Breaking News

आज शाम थम जाएगा जालंधर वेस्ट उप-चुनाव का प्रचार, ठेके हो जाएंगे बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर में आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। जालंधर वेस्ट उप-चुनाव में हर पार्टी के वरिष्ठ नेता जालंधर में बैठकर प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में आज से सभी पार्टियों का प्रचार बंद हो जाएगा और बाहरी लोगों को हलका वेस्ट छोड़ना पड़ेगा। शाम पांच बजे शराब ठेके भी बंद हो जाएंगे और वेस्ट में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह आदेश लागू होगा। शाम 5 बजे से जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रोड शो, जनसभा, जुलूस जैसे सभी कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनेगा।

बता दें कि मतदान से 48 घंटे पहले तक का समय मौन अवधि में गिना जाता है। इस दौरान चुनाव आयोग की ओर से राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को प्रचार करने की अनुमति नहीं होती है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के तहत मतदान के बाद यह समय सीमा अपने आप खत्म हो जाती है।

गौर हो कि कांग्रेस की तरफ से सुरिंदर कौर, आम आदमी पार्टी की तरफ से मोहिंदर भगत, बीजेपी की तरफ से शीतल अंगुराल और अकाली दल की तरफ से बीबी सुरजीत कौर मैदान में है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!