Wednesday , July 29 2026
Breaking News

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे भिवानी, बोले- हरियाणा के लोग सरकार से तंग आ चुके हैं और वे बदलाव चाहते हैं

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को हरियाणा के भिवानी पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग उनसे जुड़ रहे हैं, अपनी जेब से पैसा खर्च कर टाइम दे रहे हैं, इसका मतलब हैं कि लोग मौजूदा पार्टियों से परेशान हो चुके हैं, मौजूदा सत्ता से तंग आ चुके हैं। लोग पंजाब और दिल्ली में देख रहे हैं कि वहां पर इतनी अच्छी व्यवस्था हो गई, इतना अच्छा माहौल हो गया।

भिवानी की नई अनाज मंडी में रविवार को आम आदमी पार्टी के करीब चार हजार कार्यकर्ताओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश भर से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की।

अरविंद केजरीवाल ने 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए आह्वान करते हुए कहा कि हरियाणा में हर बूथ पर आम आदमी पार्टी के 10-10 कार्यकर्ताओं की कमेटी बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में करीब 20 हजार बूथ हैं जिस लिहाज से आने वाले डेढ़ माह बाद 15 अक्तूबर तक प्रदेश में करीब दो लाख कार्यकर्ताओं की फौज तैयार हो जाएगी।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा की जनता बदलाव चाहती हैं, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सिर्फ मेहनत करने की जरूरत है। हरियाणा में पार्टी की जीत निश्चित है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में देश में भाजपा का सफाया भी आम आदमी पार्टी ही करेगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल को बिजली मुफ्त मिल सकती है तो हरियाणा की जनता को मुफ्त बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में भी किसानों और आम लोगों के लिए बिजली फ्री की गई है।

जिसके बाद हरियाणा के लोगों को भी पार्टी की सरकार बनने पर चौबीस घंटे मुफ्त बिजली मिलेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रचार कमेटी के चेयरमैन डॉ अशोक तंवर, प्रदेश सचिव अन्नु कादियान, प्रदेश संयुक्त सचिव इंदु शर्मा, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पवन हिंदुस्तानी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!