Thursday , August 27 2026
Breaking News

अमृृतसर केंद्रीय जेल फताहपुर की सुरक्षा पर सवाल:11 मोबाइल और भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान बरामद, जांच जारी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। जेल के भीतर अलग-अलग कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामान बरामद होने के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले मामले में जेल प्रशासन की ओर से की गई तलाशी के दौरान जेल परिसर से लावारिस हालत में 8 कीपैड मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, 183 बंडल बीड़ियां, 5 चार्जर, 1 हेडफोन, 1 डेटा केबल, 14 पैकेट कुल्लिप, 6 पैकेट सिगरेट, 1 पैकेट पत्ता छाप और 6 पेपर बरामद किए गए। बरामदगी के बाद जेल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके आधार पर प्रिजन एक्ट की धारा 42 और 52ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं दूसरे मामले में केंद्रीय जेल के भीतर बंद हवालातियों के कब्जे से भी प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ। तलाशी के दौरान हवालाती दिलबाग सिंह और करनबीर सिंह सहित अन्य के कब्जे से 85 बंडल बीड़ियां, 5 पैकेट कुल्लिप, 1 पैकेट सिगरेट, बिना सिम के तीन मोबाइल फोन, दो मोबाइल बैटरियां, तीन चार्जर तथा एक अतिरिक्त नोकिया कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।

मिलीभगत के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

दोनों मामलों में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर जेल के भीतर इतनी बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान कैसे पहुंचा। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि कहीं जेल के अंदर या बाहर से किस की मिलीभगत है । पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद मोबाइल फोन का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और प्रतिबंधित सामान जेल तक पहुंचाने के पीछे कौन लोग शामिल थे।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के नतीजों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था और उनके खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के PAP पहुंचे CM मान:मिशन रोजगार के तहत 1746 जवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, काहलवां में लोक मिलनी कार्यक्रम भी

जालंधर , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के PAP ग्राउंड में पहुंच गए …

रक्षाबंधन से पहले बिखर गया परिवार, लुधियाना में जहरीले सांप ने छीन ली भाई-बहन की जिंदगी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : रक्षाबंधन से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। लुधियाना …

एक क्लिक करके जानें, कल पंजाब में हड़ताल पर क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लगभग 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 4 लाख से …

नेपाल में बाढ़ से मची जबरदस्त तबाही, अब तक 95 लोगों की मौत, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 133 भारतीय लापता, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के …

Tibet से आई बाढ़ ने Nepal में तबाही मचाई:कई गांवों में पानी घुसा, पुल टूटा-गाड़ियां बहीं; 9 पुलिसकर्मी लापता

न्यूज डेस्क, (PNL) : चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!