Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर में 3 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार:बिना नंबर बाइक पर घूम रहे थे युवक, नाकाबंदी दौरान पकड़े; तीसरा फरार

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के तरसिक्का थाना पुलिस ने तीन पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। इस संबंध में थाना तरसिक्का में FIR नंबर 94 दर्ज की गई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, ASI नरेंद्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। टीम हाईवे से गांव मुच्छल की ओर जा रही थी। इसी दौरान उन्हें बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर बैठे दो युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों वहां से निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर काबू कर लिया।पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने अपना नाम सिकंदर सिंह पुत्र जैराज सिंह निवासी कलर मोहल्ला गेहरी मंडी बताया। उसके पीछे बैठे युवक ने अपनी पहचान अविनाश कुमार उर्फ कालू पुत्र धर्मबीर निवासी रेलवे कॉलोनी, गेहरी मंडी के रूप में बताई।

पुलिस ने सिकंदर सिंह की तलाशी ली तो उसकी डब से बिना मैगजीन वाली एक पिस्तौल बरामद हुई। वहीं, अविनाश कुमार की तलाशी के दौरान उसकी डब से दो पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये पिस्तौल सिकंदर सिंह ने किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचने के लिए दिए थे। मामले में सिकंदर सिंह उर्फ घुग्गी पुत्र पाल सिंह निवासी गेहरी मंडी का नाम भी सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल तीन पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और बिना नंबर की सिल्वर रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तरसिक्का पुलिस तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हथियार कहां से आए और इन्हें किसे बेचा जाना था, इसकी जानकारी पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!