Thursday , November 5 2026
Breaking News

अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क बेनकाब, 16 आरोपी गिरफ्तार:2 हैंड ग्रेनेड, हेरोइन-26 जिंदा कारतूस मिले; विदेशी हैंडलरों से कनेक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान फायरिंग की 3 वारदातों को भी सुलझाने का दावा किया है। अलग-अलग मामलों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल, 2 आधुनिक उजी गन, 2 हैंड ग्रेनेड, 34 किलो हेरोइन और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। आरोप है कि विदेश में बैठे ये हैंडलर आरोपियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे। इसके बाद इन हथियारों को आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है, ताकि हथियारों और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर थाना घरिंडा, थाना ब्यास, थाना मेहता, थाना लोपोके और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों को हथियार और हेरोइन कहां से मिलती थी और आगे किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार:टेस्ट के लिए अस्पताल लाई थी पुलिस; आरोपी बटाला का रहने वाला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी संदीप सिंह उर्फ काली …

जालंधर में दुकानदारों ने राहगीर से की मारपीट:फगवाड़ा गेट मार्केट में अतिक्रमण को लेकर विवाद; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखने …

जालंधर में दिल्ली पुलिस की रेड पर हंगामा:गलत पहचान पर व्यक्ति को पकड़ा; मोबाइल लोकेशन से पहुंची टीम; गाड़ी से शराब बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर के मॉडल टाउन स्थित डी-मार्ट के बाहर बुधवार देर रात दिल्ली …

जालंधर में हनी सिंह के भतीजे की अंतिम अरदास:18 साल की उम्र में हादसे में गई थी जान, बाथ कैसल में भोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में म्यूजिक इंडस्ट्री और स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के …

अमेरिका से बड़ी खबर : दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत: अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे अब्दुल अल-सैयद

वाशिंगटन, (PNL) : अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को …

कनाडा में कैब में पंजाबी ने यौन उत्पीड़न किया:महिला कार से उतरने लगी तो लॉक किया; सड़क तक पीछा किया

जालंधर  , (PNL) : कनाडा के टोरंटो में हैलोवीन की रात एक पंजाबी राइडशेयर ड्राइवर ने …

अभिनेत्री अनन्या चड्ढा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा:‘पंजाब ना भूलियो’ की सफलता का मांगा आशीर्वाद, SGPC ने किया सम्मानित

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी फिल्म ‘पंजाब ना भूलियो’ की अभिनेत्री अनन्या चड्ढा मंगलवार देर रात …

खन्ना में ED की रेड:मोगा की विधायक का ननिहाल, अफसरों ने पारिवारिक सदस्यों के मोबाइल कब्जे में लिए

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल …

लुधियाना में सरकारी लेडी टीचर से स्नैचिंग:बहादुरी से बदमाश का पीछा किया, दातर लेकर दोबारा पहुंचा; हाथ पर लगी चोट

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के दुगरी इलाके में एक बाइक सवार बदमाश ने सरकारी स्कूल …

अमृतसर में करोड़ों की हेरोइन बरामद:पुलिस ने 3 तस्करों को किया अरेस्ट; 23 किलो नशे की खेप बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर पुलिस ने हेरोइन तस्करी के 2 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों …

लूट का विरोध करने पर व्यक्ति को मारी गोली:अमृतसर में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने की वारदात

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर शहर के शिवाला इलाके के पास बीती देर रात मोटरसाइकिल सवार …

जालंधर में 2 युवकों पर फायरिंग, बाइक छीनकर हमलावर फरार:रंजिश के चलते चलाईं गोलियां, भागकर बचाई जान; 7 आरोपियों पर केस

जालंधर , (PNL) : जालंधर के शाहकोट के नजदीक गांव रामे में मंगलवार दोपहर रंजिश के …

जालंधर में बजरंग दल की टीम को कुचलने का प्रयास:घेराबंदी देख पेड़ से टकराई गोतस्करों की गाड़ी; 2 आरोपी कूदकर फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गोवंश तस्करी का मामला सामने आया। बजरंग दल की टीम …

जालंधर में 15-20 हथियारबंद युवकों का परिवार पर हमला:मां-बेटी समेत 4 घायल, अस्पताल में करवाया भर्ती; गाड़ियों में की तोड़फोड़

जालंधर , (PNL) : जालंधर के रामनगर (फाटक के पास) इलाके में आपसी और राजनीतिक रंजिश …

लुधियाना में चाकू मार-मारकर पत्नी का दिल फाड़ दिया:स्टील के चाकू से पेट-पीठ पर 28 वार किए; कत्ल करने ऑस्ट्रेलिया से आया पति

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में साइको हस्बैंड ने पत्नी की हत्या कर दी। पति को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!