Thursday , September 10 2026
Breaking News

अमृतसर में हथियारों समेत 3 गिरफ्तार:दो AK-47 और 50 कारतूस बरामद, विदेश में बैठे तस्कर से कनेक्शन; पुलिस खंगाल रही लिंक

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो AK-47 राइफलें, तीन मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के संपर्क में थे। आरोपियों पर पंजाब में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक अवैध हथियार पहुंचाने में शामिल होने का संदेह है।

इस मामले में थाना छेहर्टा अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाल रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि आरोपियों को हथियार कहां से मिलते थे।

इसके साथ ही विदेश में बैठे हथियार तस्कर के साथ आरोपियों के संपर्क और सीमा पार से होने वाली हथियारों की तस्करी के कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क का दायरा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों तक सीमित नहीं हो सकता। इसलिए पूछताछ और जांच के आधार पर इस अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

दुखद खबर : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

जालंधर, (PNL): पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत का निधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!