Tuesday , September 22 2026
Breaking News

अमृतसर में बिना वैध नंबर प्लेट गाड़ी को पेट्रोल-डीजल बंद:CP के आदेश- पंप पर बोर्ड लगा होना चाहिए, नियम तोड़े तो कार्रवाई होगी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बिना वैध नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी नहीं मिलेगी। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। यह आदेश कमिश्नरेट अमृतसर सिटी के अधिकार क्षेत्र में लागू होगा और नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी होगी।पुलिस के मुताबिक कई मालिक नंबर प्लेट हटाकर, मोड़कर, तोड़कर, ढककर या उसमें बदलाव करके वाहन चला रहे हैं। इससे ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस को वाहनों की पहचान करने में परेशानी होती है। अस्पष्ट या बदली हुई नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल हिट एंड रन, चेन स्नैचिंग, चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता है।

4 पॉइंट में पढ़ें आदेश में क्या कहा…

  • बिना वैध नंबर प्लेट ईंधन नहीं, नए वाहनों को छूट: आदेश के मुताबिक, अमृतसर में जिन वाहनों के आगे और पीछे वैध हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी HSRP नहीं लगी होगी, उन्हें पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं दी जाएगी। नंबर प्लेट हटाई, टूटी, मुड़ी, ढकी या बदली हुई होने पर भी ईंधन नहीं मिलेगा। जिन नए वाहनों पर वैध रजिस्ट्रेशन नंबर या वैध अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर लगा होगा, उन्हें इस पाबंदी से छूट दी गई है। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य जरूरी वाहनों को भी छूट रहेगी।

  • पेट्रोल पंप पर बोर्ड लगाना जरूरी: सभी पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन संचालकों को प्रवेश द्वार व ईंधन भरने वाली जगह के पास कम से कम 3 गुणा 3 फीट का सूचना बोर्ड लगाना होगा। बोर्ड पर साफ लिखा होगा कि बिना वैध नंबर प्लेट वाले वाहन को ईंधन नहीं दिया जाएगा। पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन संचालकों को अपने सीसीटीवी और एएनपीआर कैमरे हर समय चालू रखने होंगे।

  • कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड होनी चाहिए नंबर प्लेट: आने-जाने वाले वाहनों की आगे और पीछे की नंबर प्लेट कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड होनी चाहिए। पेट्रोल पंप संचालकों को कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी। पुलिस की जरूरत पड़ने पर यह फुटेज उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

  • बोतल या कंटेनर में ईंधन नहीं, विवाद पर 112 पर सूचना: पेट्रोल और डीजल पंपों पर किसी गैर-अधिकृत व्यक्ति को बोतल, कंटेनर या किसी अन्य बर्तन में पेट्रोल-डीजल देने पर भी रोक रहेगी। अगर बिना नंबर प्लेट वाले वाहन को ईंधन देने से इनकार करने पर चालक विवाद, हंगामा या गाली-गलौज करता है, तो पेट्रोल पंप संचालक तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर सूचना दे सकता है।

नियम तोड़ने पर कार्रवाई आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिक, चालक, पेट्रोल पंप संचालक या कर्मचारी के खिलाफ BNSS की धारा 223 और मोटर व्हीकल एक्ट की लागू धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस के मुताबिक, इस आदेश का उद्देश्य वाहनों की पहचान सुनिश्चित करना, ट्रैफिक नियमों की निगरानी मजबूत करना और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर नजर रखना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर का व्यक्ति केन्या में किडनैपर्स से छुड़ाया:PAK के खान बाबा गैंग ने VIDEO बना मांगी थी फिरौती; घर आते ही बेटी को गोद में उठा रोया

जालंधर  , (PNL) : अफ्रीकी देश केन्या में पाकिस्तान और केन्या के किडनैपर्स के चंगुल में …

लुधियाना में निहंग बाणा पहनकर दुकान में चोरी:वीडियो सामने आते ही पकड़ा गया, निहंगों ने की पिटाई; शस्त्र वापस लिए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में निहंग बाणा पहनकर कथित तौर पर चोरी करने वाले एक …

जालंधर के अस्पताल में 7 साल के बच्चे की मौत:परिजन बोले- मिलने नहीं दिया, धक्का-मुक्की की; छत से गिरने पर कराया था भर्ती

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कपूरथला चौक स्थित सत्यम अस्पताल में एक सात वर्षीय बच्चे …

नकोदर के पूर्व सब-पोस्ट मास्टर को डेढ़ साल जेल:ED जालंधर ने जांच में दोषी पाया, फर्जी सेविंग अकाउंट खोले; ₹8.48 करोड़ का गबन

जालंधर , (PNL) : जालंधर ED ने 8 साल चली जांच के बाद नकोदर के …

जालंधर में 3 ठिकानों पर एक्साइज विभाग की रेड:टीम ने खंगाला रिकॉर्ड, अमान्य होलोग्राम वाली बीयर बरामद; स्टॉक जांच में खुली गड़बड़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए एक्साइज …

जालंधर में नशा तस्करों पर एक्शन:पुलिस ने 20 को पकड़ा, पिस्तौल-हेरोइन समेत इंजेक्शन बरामद; नकोदर में चला ऑपरेशन CASO

जालंधर  , (PNL) : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत सब-डिवीजन …

लुधियाना में 70 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी की होटल के कमरे में मिली लाश, इंग्लैंड से हाल ही में आए थे, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के पक्खोवाल स्थित होटल इंपीरियल में सोमवार को उस समय हड़कंप …

Asian Games 2026: महिला हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा, 3 खिलाड़ियों ने लगाई हैट्रिक

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज …

मोहाली में किराना स्टोर से कैश चोरी:चेहरे ढककर पहुंचे चोर, बोरियों में बिस्कुट-घी और चॉकलेट भरकर ले गए; CCTV में कैद वारदात

मोहाली , (PNL) : मोहाली के डेराबस्सी स्थित अमरदीप कॉलोनी में चोरों ने एक किराना स्टोर …

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा:ड्राइवर की आंखों में पड़ी तेज लाइट, वाहन का अगला हिस्सा पिचका; इंजन-मशीनरी बिखरी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। …

करतारपुर कॉरिडोर खोलने को जीरो लाइन पर अरदास:भारत-पाक की सिख संगत करेगी प्रार्थना, अमृतसर से जत्थेदार गड़गज्ज भी पहुंचेंगे

अमृतसर , (PNL) : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोलने की मांग को लेकर आज …

लुधियाना में नहर किनारे मिली लाश का केस अनसुलझा:3 दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं, पेट-गर्दन पर धारदार हथियार के वार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नहर किनारे मिली महिला की लाश की तीन दिन बाद …

जालंधर में नाके पर फायरिंग करने के मामले आरोपी गिरफ्तार:3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिशनरेट पुलिस ने नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर …

कनाडा में ₹102 करोड़ के लिए 2 गुरुद्वारे गिरवी रखे:कर्ज नहीं लौटाया, कोर्ट ने बेचने पर रोक लगाई; पंजाबी मूल के पूर्व सांसद शक के घेरे में

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के 2 गुरुद्वारे लोन के लिए गिरवी रख दिए गए। …

जत्थेदार के फैसले पर बोले अमरजीत चावला- पक्ष नहीं सुना:मुझे बलि का बकरा बनाया, 35 साल की पंथ सेवा भी नजरअंदाज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और अकाली दल के नेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!