Thursday , September 10 2026
Breaking News

अमृतसर में दो क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 2.30 किलो हेरोइन बरामद; विदेशी तस्करों से कनेक्शन

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बड़े क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सात अवैध पिस्तौल और 2 किलो 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हथियारों के मामले में गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कथित तस्करों के संपर्क में थे। वे विदेश से अवैध हथियार हासिल कर उन्हें अमृतसर और तरनतारन के इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस अब आरोपियों के विदेशी तस्करों से संबंधों और हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क की जांच कर रही है।

इस मामले में अमृतसर के थाना इस्लामाबाद और थाना सुल्तानविंड में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और हथियार व नशे की खेप पंजाब तक किन माध्यमों से पहुंचाई जा रही थी। साथ ही पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भूमिका और सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।जांच एजेंसियां आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही हैं। साथ ही सीमा पार बैठे कथित हैंडलर्स और स्थानीय स्तर पर उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और हथियार व नशे की सप्लाई चेन का भी खुलासा हो सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!