Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर में घर पर 10-12 राउंड फायरिंग:नगर काउंसिल चुनाव से जुड़ी वारदात, लोग बोले- पूरी तैयारी से आए हमलावर, मिनटों में भागे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के जंडियाला गुरु में रविवार रात अज्ञात युवकों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लगभग 10 से 12 राउंड फायरिंग की। गोलियां घर के मुख्य गेट पर लगीं। घटना के बाद आसपास के लोग सहम गए और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।यह घटना नगर काउंसिल चुनाव से जुड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरिंदर सिंह सोनू, जो वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं, को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। उनके अनुसार, उन्हें चुनाव न लड़ने की चेतावनी फोन कॉल के जरिए दी गई थी। इससे पहले उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की थी।

कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम दे हमलावर भागे

ताजा घटना में चार अज्ञात हमलावर रात के समय घर के बाहर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश या चुनावी तनाव की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!