Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर में कार में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट की आशंका, फौजी को छोड़ने जा रहे थे; बच्चे समेत 4 लोग बचे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास नेशनल हाईवे पर बीती देर (3 मई) रात करीब 11 बजे कार में अचानक आग लग गई। कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी शामिल था। बताया जा रहा है कि सभी लोग पट्टी के गांव कच्चे पक्के से जंडियाला गुरु आए थे।कार में आर्मी जवान भी मौजूद था, जो छुट्टी खत्म कर वापस ड्यूटी के लिए जम्मू जा रहा था। परिवार उसे जालंधर छोड़ने जा रहे थे, जहां से उसे अपने दूसरे फौजी साथी के साथ आगे जाना था। इसी दौरान वे दूसरे जवान का इंतजार कर रहे थे, जो अमृतसर से आ रहा था।

आग बुझाते फायर कर्मी।

आग बुझाते फायर कर्मी।

इंतजार के दौरान अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी सवार समय रहते कार से बाहर निकल आए और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। वहीं, कार सवारों ने फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अगर समय पर मदद मिलती तो शायद गाड़ी को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!