Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर में एनकाउंटर दौरान चार हत्याओं का आरोपी ढेर, बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर के निकटवर्ती कस्बा जंडियाला गुरु में अमृतसर पुलिस ने एक गैंगस्टर अमृतपाल अमरी को एनकाउंटर में मार गिराया है। अमरी तीन मर्डर केस में शामिल था जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अमरी से अलग अलग मामलों में पूछताछ चल रही थी। इसी दौरान उसने बताया कि उसने नहर के किनारे हेरोइन छिपा रखी है। पुलिस उससे हेरोइन की रिकवरी करवाने के लिए नहर किनारे लेकर गई थी। वहां पर गैंगस्टर ने एक पिस्टल भी छिपा रखी थी।

अमृतसर देहाती के एसएसपी सतिंदर सिंह के अनुसार हेरोइन निकालने के दौरान उसने वहां पर छिपा कर रखे पिस्टल को निकाला और फायरिंग करते हुए हथकड़ी लगे ही भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे रुकने को कहा लेकिन वह फायरिंग करता हुआ भागता रहा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और उसे मार गिराया। पुलिस ने उससे 0.30 बोर का एक चाइनीज पिस्टल भी बरामद की है। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है, जिसे अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!